होम » India » 31वें राष्ट्रीय महाअधिवेशन में खंडवा की शानदार सहभागिता।

31वें राष्ट्रीय महाअधिवेशन में खंडवा की शानदार सहभागिता।

31वें राष्ट्रीय महाअधिवेशन में खंडवा की शानदार सहभागिता।

खंडवा की महिलाओं ने इंदौर में आयोजित रंगोली, नारियल गोला, चौकी सजाओ प्रतियोगिता में भाग लेकर सम्मान प्राप्त किया।

खंडवा। देश के महान संत मुनि पुंगव सुधासागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित 31वें राष्ट्रीय महाअधिवेशन में खंडवा संभाग ने पहली बार सहभागिता की। राष्ट्रीय अध्यक्ष शीला डोडिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रीति पाली के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में खंडवा की महिलाओं ने रंगोली, गोला सजाओ, चौकी सजाओ एवं रस्साकशी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर सफलता प्राप्त की।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि आयोजन में आवास, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएँ सराहनीय रहीं। सभी महिला प्रतिभागियों को साड़ी एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में सपना गोधा एवं मनीष गोधा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के पश्चात जैन कॉलोनी में आचार्य सुनीलसागर जी महाराज के दर्शन का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। खंडवा की महिलाओं ने आयोजन की सफलता पर सभी आयोजकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
शहर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने घेरा नगर निगम, कमिश्नर के आने पर ही सौंपा ज्ञापन
शहर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने घेरा नगर निगम, कमिश्नर के आने पर ही सौंपा ज्ञापन
अगली खबर (Next) »
पितरों को समर्पित भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह 2 से, 9 अक्टूबर को गंगौर घाट पर सामूहिक पितृ तर्पण*
पितरों को समर्पित भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह 2 से, 9 अक्टूबर को गंगौर घाट पर सामूहिक पितृ तर्पण*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)