होम » India » शहर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने घेरा नगर निगम, कमिश्नर के आने पर ही सौंपा ज्ञापन

शहर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने घेरा नगर निगम, कमिश्नर के आने पर ही सौंपा ज्ञापन

शहर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने घेरा नगर निगम, कमिश्नर के आने पर ही सौंपा ज्ञापन

वार्डों से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने बताईं समस्याएं, निगम गेट पर धरना देकर जताई नाराजगी

शहर की आम जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस हमेशा आवाज उठाती रहेगी”प्रतिभा रघुवंशी”

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

25 साल से नगर निगम में भाजपा का महापौर उसके बाद भी स्थिति बदहाल है “मुल्लू राठौर”

खंडवा। शहर की विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेस ने नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी, नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह एवं कांग्रेस पार्षद दल के नेतृत्व में कांग्रेसजन दोपहर 1 बजे गांधी भवन में एकत्रित हुए। यहां से पैदल मार्च करते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंचे। मार्च में शहर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में आम नागरिक भी शामिल हुए। नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं कांग्रेस नेताओं के सामने रखीं और नगर निगम के प्रति नाराजगी जताई।
नगर निगम पहुंचने के बाद कांग्रेसजनों ने मुख्य गेट पर धरना दिया। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक नगर निगम कमिश्नर स्वयं मौके पर आकर जनता की समस्याएं नहीं सुनतीं और ज्ञापन प्राप्त नहीं करतीं, तब तक ज्ञापन नहीं सौंपा जाएगा।कांग्रेस ने इस आंदोलन को “25 साल से भाजपा का महापौर,फिर भी खंडवा बेहाल” नारे के साथ अयोजित किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि शहर की 252 करोड़ की सीवरेज में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ,आवारा कुत्तों का मामला, संबल योजना के कामों में परेशानी, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में रिश्वतखोरी एवं नगर निगम में आम लोगो से जुड़ी समस्यायें उठाईं है, श्री रघुवंशी ने एसआईआर सर्व को लेकर दावा किया कि खंडवा के करीब 42 हजार मतदाताओं के नाम डुप्लीकेट एवं शिफ्टिंग के आधार पर हटाए गए हैं, उन्होंने इसे वोट चोरी को जोड़ते हुए चुनावी प्रक्रिया पर भी सवाल उठाएं।

“मुल्लू राठौर बोले- टैक्स के पैसे की बर्बादी, बिना पैसे काम नहीं होने का आरोप”
नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर ने आरोप लगाया कि जनता से मिलने वाले टैक्स के पैसे की बर्बादी हो रही है। उन्होंने नगर निगम कर्मचारियों की एनपीएस राशि के कथित गबन का मुद्दा उठाते हुए मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की।
राठौर ने कहा कि शहर में आवारा कुत्तों और मवेशियों की समस्या बनी हुई है। संबल योजना का लाभ लेने और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने जैसे कामों के लिए भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर निगम में बिना पैसे काम नहीं होने और रिश्वत मांगने का आरोप लगाया।उन्होंने 252 करोड़ रुपए की सीवरेज लाइन योजना पर भी सवाल उठाए। राठौर ने आरोप लगाया कि योजना में भ्रष्टाचार हुआ है और शहर में कई जगह घटिया निर्माण कराया जा रहा है। कांग्रेस ने इन आरोपों पर नगर निगम प्रशासन से जवाब मांगा और कामकाज में पारदर्शिता की मांग की।
इस दौरान ज्ञापन लेने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर निगम कार्यालय पहुंचे, लेकिन कांग्रेसजनों ने उन्हें ज्ञापन सौंपने से इनकार कर दिया। इसके बाद मौके पर नारेबाजी शुरू हो गई। कुछ देर बाद नगर निगम कमिश्नर प्रियंका राजावत स्वयं मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं और मौजूद नागरिकों की समस्याएं सुनीं, जिसके बाद कांग्रेस द्वारा उन्हें ज्ञापन सौंपा गया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि ज्ञापन का वाचन जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी ने किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहर के विभिन्न वार्डों में नागरिक लंबे समय से मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन समस्याओं के निराकरण के लिए निगम प्रशासन को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेसजनों ने रोड पर मटका फोड़ कर विरोध प्रकट किया और कहां की नगर निगम का पाप का घड़ा फूट चुका है,अब जनता इनको सबक सिखाएगी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी,जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह,डॉ मुनीश मिश्रा,अवधेश सिसोदिया,नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर,ब्लाक कांग्रेस विशाल जैन,इमरान गौरी,सदाशिव भवरिया, सुनील आर्य,रुपाली बारे,अशोक पटेल,जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन,अर्ष पाठक,विकास व्यास,यशवंत सिलावट,शब्बीर कादरी,अजीज मदनी,अकरम जाटू,बबलु पटेल,मनोज मंडलोई,असलम गौरी, शराफत खान,आलोक सिंह रावत,आसिम पटेल,बिलाल खान,मोइज खान,दिव्यांश ओझा,राम वर्मा,मुन्नू बाउजी,राहुल वाघ,हुकुम मेलुन्दे,हन्नान खोकर,रचना तिवारी,आशी सिलावट,श्रद्धा जिम्भेकर,हेमलता पालीवाल,प्रतिभा कसेरा,कामिनी मंडलोई,मीनू मंडलोई,वामनराव जाधव,असलम,आशीष कपिल,अशोक मालवीय, योगेश जांगिड़ ,अश्विनी चौहान ,फरहान शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर 2.40 लाख रुपये निकालने वाले दो आरोपी खण्डवा पुलिस की गिरफ्त में*
*लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर 2.40 लाख रुपये निकालने वाले दो आरोपी खण्डवा पुलिस की गिरफ्त में*
अगली खबर (Next) »
31वें राष्ट्रीय महाअधिवेशन में खंडवा की शानदार सहभागिता।
31वें राष्ट्रीय महाअधिवेशन में खंडवा की शानदार सहभागिता।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)