*श्रीमती मायादेवी चावला के निधन उपरांत हुआ नेत्रदान*
*लायन्स ने सेवा सप्ताह में प्रेरित कर किया नेत्रदान*
*सक्षम, लायन्स एवं नेत्रदान-देहदान समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ 533 वाँ नेत्रदान*
खण्डवा। सिंधी कालोनी गली न 3 खण्डवा निवासी 71 वर्षीय श्रीमती माया देवी चावला का देवलोकगमन हो गया। लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा लायन्स सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। सेवा सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को नेत्रदान ,देहदान जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा था।जब लायन सदस्यों को माताजी के निधन की जानकारी मिली तो लायन साथियों ने परिवार जनों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। शोकाकुल परिवार के साधुराम चावला, राजकुमार चावला, नारायण दास चावला व परिवारजनों की सहमति से सक्षम संस्था, लायन्स क्लब खण्डवा एवं नेत्रदान, देहदान एवं अंगदान जनजागृति समिति के सहयोग से नेत्रदान की प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न कराई गई।
समिति के संयोजक नारायण बाहेती ने बताया कि यह समिति द्वारा सम्पन्न कराया गया 533 वाँ नेत्रदान है। उन्होंने कहा कि समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।जिससे अनेको नेत्रहीनो के जीवन मे रोशनी आई है।
नेत्रदान की प्रक्रिया में डॉ. सोमिल जैन, नेत्र चिकित्सा सहायक प्रहलाद तिरोले,नारायण बाहेती,अनिल बाहेती, घनश्याम वाधवा, डॉ. राधेश्याम पटेल, राजीव शर्मा, राजीव मालवीय, सुनील जैन,गांधीप्रसाद गदले, सुरेन्द्रसिंह सोलंकी, रणवीर सिंह चावला, चंचल गुप्ता, लियो अभिषु शर्मा,अर्पित बाहेती, सुमित परिहार राजू जोशी,शिवम जायसवाल,नानकराम बजाज,कमल नागपाल,विक्रम सहजवानी के सहयोग से नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण हुई।
नेत्रदान सम्पन्न होने के उपरांत समिति की ओर से चावला परिवार को नेत्रदान आभार-पत्र भेंट कर उनके इस महान एवं प्रेरणादायी निर्णय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि समिति के संयोजक नारायण बाहेती, लायन्स नेत्रदान, देहदान एवं अंगदान जनजागृति समिति के माध्यम से अब तक 533 नेत्रदान तथा 28 दिवंगतों का देहदान मेडिकल कॉलेज को कराया जा चुका है, जिससे चिकित्सा शिक्षा, शोध एवं मानव सेवा को महत्वपूर्ण सहयोग मिला है।
समिति ने नागरिकों से अपील की है कि वे नेत्रदान एवं देहदान का संकल्प लेकर इस महापुण्य कार्य से जुड़ें। इच्छुक व्यक्ति घोषणा-पत्र भरने अथवा अधिक जानकारी के लिए समिति से किसी भी समय संपर्क कर सकते हैं।
