होम » India » बस स्टैंड की छत एवं क्षतिग्रस्त मुंडेर को सुधारने का कार्य निगम ने प्रारंभ किया।

बस स्टैंड की छत एवं क्षतिग्रस्त मुंडेर को सुधारने का कार्य निगम ने प्रारंभ किया।

बस स्टैंड की छत एवं क्षतिग्रस्त मुंडेर को सुधारने का कार्य निगम ने प्रारंभ किया।
खंडवा। नगर के पुराने बस स्टैंड के छत एवं मुंडेर कमजोर होने से ईट के टुकड़े और किया गया प्लास्टर बस स्टैंड के आसपास लगी दुकानों के आसपास बाहर गिर रहे हे। इनके लगातार गिरने से गुजर रहे लोगों और यात्रियों को नुकसान की संभावना है, बस स्टैंड कि दुकानदारों एवं समाजसेवी मुख्तियार मनीहार द्वारा समाजसेवी सुनील जैन को इससे अवगत कराया गया। समाजसेवी सुनील जैन निगम आयुक्त प्रियंका राजावत एवं कलेक्टर ऋषव गुप्ता को बस स्टैंड के वीडियो भेज कर इस पर तत्काल कार्यवाही किए जाने का अनुरोध किया, ताकि कोई अनहोनी या बड़ी घटना ना हो सके। मंगलवार को निगम आयुक्त प्रियंका राजावत के निर्देशानुसार निगम के कार्यपालिका यंत्री राधेश्याम उपाध्याय एवं उनकी टीम द्वारा मौके का मुआयना कर क्षतिग्रस्त मुंडेर छत को गिराकर नवीनीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया जिससे कोई घटना ना हो सके। समाजसेवी सुनील जैन कलेक्टर ऋषव गुप्ता गुप्ता एवं निगम आयुक्त प्रियंका राजावत को धन्यवाद देते हुए आभार माना की तत्काल कार्यवाही की गई।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
रेलवे ब्रिज की मुंडेर बनी ‘पक्षियों की भोजनशाला’, श्राद्ध पक्ष में सज रही जीवों के लिए भोजन की थाली
रेलवे ब्रिज की मुंडेर बनी ‘पक्षियों की भोजनशाला’, श्राद्ध पक्ष में सज रही जीवों के लिए भोजन की थाली
अगली खबर (Next) »
25 साल से भाजपा का महापौर, फिर भी खंडवा बेहाल: कांग्रेस करेगी नगर निगम का घेराव
25 साल से भाजपा का महापौर, फिर भी खंडवा बेहाल: कांग्रेस करेगी नगर निगम का घेराव
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)