होम » India » 25 साल से भाजपा का महापौर, फिर भी खंडवा बेहाल: कांग्रेस करेगी नगर निगम का घेराव

25 साल से भाजपा का महापौर, फिर भी खंडवा बेहाल: कांग्रेस करेगी नगर निगम का घेराव

25 साल से भाजपा का महापौर, फिर भी खंडवा बेहाल: कांग्रेस करेगी नगर निगम का घेराव

25 साल से भाजपा का महापौर, फिर भी खंडवा बेहाल: कांग्रेस करेगी नगर निगम का घेराव

जल, सड़क, सीवरेज और शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर आज गांधी भवन से निकलेगा आंदोलन; आम जनता से भी शामिल होने की अपील

खंडवा। शहर की मूलभूत समस्याओं और नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहर, नेता प्रतिपक्ष दीपक ‘मुल्लू’ राठौर एवं कांग्रेस पार्षद दल के नेतृत्व में आज 7 अक्टूबर को नगर निगम का घेराव किया जाएगा। जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि कांग्रेस ने आंदोलन को लेकर नारा दिया है—“25 साल से भाजपा का महापौर, फिर भी खंडवा बेहाल”। आंदोलन में शहर की जनता से भी सीधे जुड़ने और अपनी समस्याएं सामने रखने की अपील की गई है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर)प्रतिभा रघुवंशी ने बताया कि आज दोपहर 12:15 बजे गांधी भवन से कांग्रेसजन नगर निगम की ओर कूच करेंगे। आंदोलन में शहर की पेयजल व्यवस्था, जर्जर सड़कें, सीवरेज की समस्या, सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न वार्डों की मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर का कहना है कि लंबे समय से शहर में भाजपा का महापौर होने के बावजूद नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में पानी, सड़क और सीवरेज से जुड़ी समस्याएं बनी हुई हैं। ऐसे में नगर निगम प्रशासन और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए।
प्रतिभा रघुवंशी एवं मुल्लू राठौर ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे भी आंदोलन में शामिल होकर अपनी समस्याओं को सामने रखें। पार्टी का कहना है कि यह केवल कांग्रेस का आंदोलन नहीं, बल्कि शहर की जनता की आवाज को नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाने का अभियान है।
इस आंदोलन में जिला कांग्रेस ने सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कांग्रेस पार्षदों, कार्यकर्ताओं और कांग्रेस परिवार के सदस्यों से निर्धारित समय पर गांधी भवन पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
बस स्टैंड की छत एवं क्षतिग्रस्त मुंडेर को सुधारने का कार्य निगम ने प्रारंभ किया।
बस स्टैंड की छत एवं क्षतिग्रस्त मुंडेर को सुधारने का कार्य निगम ने प्रारंभ किया।
अगली खबर (Next) »
SpaceX overpumped 128M gallons of groundwater; now Texas city has to pay $175,000
SpaceX overpumped 128M gallons of groundwater; now Texas city has to pay $175,000
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)