होम » India » गांधी जयंती पर शहर में चलेगा स्वच्छता अभियान, सफाईकर्मियों का होगा सम्मान।

गांधी जयंती पर शहर में चलेगा स्वच्छता अभियान, सफाईकर्मियों का होगा सम्मान।

गांधी जयंती पर शहर में चलेगा स्वच्छता अभियान, सफाईकर्मियों का होगा सम्मान।

गांधी जयंती पर शहर में चलेगा स्वच्छता अभियान, सफाईकर्मियों का होगा सम्मान।

नगर निगम स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर होगा माल्यार्पण।

खंडवा। गांधी जयंती पर शहर को स्वच्छता का संदेश देने के साथ उन हाथों को सम्मानित किया जाएगा, जो रोज शहर की सफाई में जुटे रहते हैं। नगर निगम द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत 2 अक्टूबर को अलग-अलग स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी के स्वच्छता अभियान एवं चल रहे सेवा संकल्प अभियान के दौरान शहर के तीन स्थानों पर सफाई अभियान एवं झिलोध्यान अष्टभुजा भैरव कुंड पर सफाई कर्मियों का सम्मान का कार्यक्रम भी होगा। आयोजन की थीम ‘स्वच्छता ही सेवा’ रखी गई है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि महापौर अमृता अमर यादव, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7.30 बजे दीनदयाल प्रतिभा, सिविल लाइन में सफाई अभियान से होगी। इसके बाद सुबह 8 बजे रामेश्वर कुंड में सफाई की जाएगी। सुबह 8.30 बजे महात्मा गांधी प्रतिभा पर माल्यार्पण किया जाएगा।

सुबह 9 बजे झीलोधन, अष्टभुजा भैरव कुंड और पदम कुंड में सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसी दौरान सफाईकर्मियों का सम्मान भी किया जाएगा।
नगर निगम की ओर से नागरिकों से अभियान में सहभागिता करने और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की गई है। अभियान के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
थाना मांधाता पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई*, *अवैध शराब बनाने के 02 अड्डों पर दबिश, करीब 3,000 लीटर महुआ लहान नष्ट*
थाना मांधाता पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई*, *अवैध शराब बनाने के 02 अड्डों पर दबिश, करीब 3,000 लीटर महुआ लहान नष्ट*
अगली खबर (Next) »
नवरात्रि पर वर्षों पुरानी स्वागत द्वार निर्माण की परंपरा को पुनः जीवंत करने की पहल,
नवरात्रि पर वर्षों पुरानी स्वागत द्वार निर्माण की परंपरा को पुनः जीवंत करने की पहल,
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)