होम » India » थाना मांधाता पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई*, *अवैध शराब बनाने के 02 अड्डों पर दबिश, करीब 3,000 लीटर महुआ लहान नष्ट*

थाना मांधाता पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई*, *अवैध शराब बनाने के 02 अड्डों पर दबिश, करीब 3,000 लीटर महुआ लहान नष्ट*

*थाना मांधाता पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई*, *अवैध शराब बनाने के 02 अड्डों पर दबिश, करीब 3,000 लीटर महुआ लहान नष्ट*
*नष्ट किए गए महुआ लहान की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये*

खंडवा//

पुलिस अधीक्षक जिला खण्डवा श्री अगम जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी श्री मनोहर गवली के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

इसी क्रम में थाना मांधाता प्रभारी निरीक्षक अनोख सिंह सिंदया के नेतृत्व में मांधाता पुलिस टीम द्वारा दिनांक 01.10.2026 को अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

*अवैध शराब निर्माण के अड्डों पर दबिश*

मांधाता पुलिस टीम द्वारा ग्राम धावड़िया एवं गुंजारी के बैकवाटर किनारे स्थित जंगल क्षेत्र में दबिश दी गई। पुलिस टीम को यहां अलग-अलग 02 स्थानों पर अवैध कच्ची महुआ शराब बनाने की तैयारी किए जाने के प्रमाण मिले। मौके पर प्लास्टिक एवं लोहे के छोटे-बड़े करीब 20–22 ड्रमों में लगभग 3,000 लीटर महुआ लहान पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये है। पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार पंचनामा तैयार कर उक्त महुआ लहान का मौके पर ही विधिवत नष्टीकरण किया गया।

मांधाता पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध आगे भी वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

*सराहनीय भूमिका*

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनोख सिंह सिंदया, प्रआर. भगवान धनगर, आर. अमित कुशवाह, आर. जितेन्द्र कारोले, आर. सुधाकर द्विवेदी, आर. पवन महाजन, आर. रवि सोलंकी एवं आर. सुरेन्द्र बरेडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
पुरनी में गुलाब कुमारी की पगड़ी रस्म में पहुंचे अजय सिंह राहुल भैया
पुरनी में गुलाब कुमारी की पगड़ी रस्म में पहुंचे अजय सिंह राहुल भैया
अगली खबर (Next) »
गांधी जयंती पर शहर में चलेगा स्वच्छता अभियान, सफाईकर्मियों का होगा सम्मान।
गांधी जयंती पर शहर में चलेगा स्वच्छता अभियान, सफाईकर्मियों का होगा सम्मान।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)