पुरनी में गुलाब कुमारी की पगड़ी रस्म में पहुंचे अजय सिंह राहुल भैया

पूर्व मंत्री ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना
खंडवा। ग्राम पुरनी में गुरुवार 1 अक्टूबर को लेफ्टिनेंट कर्नल ठाकुर शिवनारायण सिंह की धर्मपत्नी, पूर्व विधायक ठाकुर राजनारायण सिंह की भाभी सा एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह की बड़ी मां स्वर्गीय श्रीमती गुलाब कुमारी की पगड़ी रस्म का कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रीमती गुलाब कुमारी का आकस्मिक निधन 19 सितंबर को हुआ था।
पगड़ी रस्म में मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल सिंह विशेष रूप से ग्राम पुरनी पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय गुलाब कुमारी गौड़ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि अजय सिंह राहुल भैया ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया।
इस अवसर पर परिवारजन, कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में शुभचिंतक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में स्वर्गीय गुलाब कुमारी के प्रति श्रद्धा और परिवार के प्रति आत्मीय संवेदना का भाव दिखाई दिया।
