रुद्रमठ में योग शिविर का समापन।

खंडवा। रुद्रमठ नवग्रह हनुमान मंदिर, जसवाड़ी रोड पर महिला पतंजलि योग समिति के पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। शिविर में क्षेत्र की महिलाओं को योगासन और प्राणायाम का प्रशिक्षण देकर नियमित योग के महत्व से अवगत कराया गया।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि समिति की मुख्य योग शिक्षिका दीपा अनमोले एवं सह-शिक्षिका ज्योति ऐतालकर ने पांच दिनों तक विभिन्न योगासन का अभ्यास कराया। साथ ही योग से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी।सुनील जैन ने बताया कि शिविर के अंतिम दिन ब्रह्म मुहूर्त में मातृशक्तियों ने विश्व कल्याण एवं मानव जाति के उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ हवन किया। इसके बाद आयोजित समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रुद्रमठ के महंत पंडित शैलेंद्र पांडेय ने प्रतिभागियों को नियमित योग साधना के लिए प्रेरित किया। महंत पांडेय ने कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ एवं मजबूत बन सकता है। स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकता है। उन्होंने सभी मातृशक्तियों से योग को नियमित रूप से अपनाने का आह्वान किया।
