होम » India » नवरात्रि पर वर्षों पुरानी स्वागत द्वार निर्माण की परंपरा को पुनः जीवंत करने की पहल,

नवरात्रि पर वर्षों पुरानी स्वागत द्वार निर्माण की परंपरा को पुनः जीवंत करने की पहल,

नवरात्रि पर वर्षों पुरानी स्वागत द्वार निर्माण की परंपरा को पुनः जीवंत करने की पहल,

शनि मंदिर चौक पर विधिवत हुआ भूमि पूजन

खंडवा। नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर की वर्षों पुरानी सांस्कृतिक परंपराओं को पुनः जीवंत करने की दिशा में गुरुवार को शनि मंदिर चौक पर स्वागत द्वार निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर विधिवत पूजन-अर्चन किया।
समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि 80 के दशक से चली आ रही स्वागत द्वार निर्माण की परंपरा खंडवा शहर की संस्कृति, सामाजिक एकता और सामूहिक सहभागिता की सुंदर पहचान रही है। समय के साथ कुछ परंपराएं पीछे छूट गईं, लेकिन उन्हें पुनः प्रारंभ कर नई पीढ़ी से जोड़ना हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने अपने उद्बोधन कहा कि नवरात्रि केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में जोड़ने और हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को संजोने का अवसर भी है। स्वागत द्वार जैसी परंपराएं सामाजिक सहभागिता और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करती हैं।
इस अवसर पर खंडवा महापौर अमृता अमर यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, रामचंद्र मौर्य, मदन भाऊ सहित कार्यक्रम संयोजक भारत पटेल, पुरुषोत्तम शर्मा, राजेश यादव, सोमनाथ काले, रोहित अग्रवाल, कपिल वर्मा, प्रदीप वर्मा, कुंदन बोसी, मुन्ना ठाकुर, मोहन वानखेड़े सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी ने संकल्प लिया कि नवरात्रि के इस पावन पर्व पर शहर की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करते हुए उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
गांधी जयंती पर शहर में चलेगा स्वच्छता अभियान, सफाईकर्मियों का होगा सम्मान।
गांधी जयंती पर शहर में चलेगा स्वच्छता अभियान, सफाईकर्मियों का होगा सम्मान।
अगली खबर (Next) »
*आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाएं नवरात्रि व दशहरा के त्यौहार। शांति समिति की बैठक में कलेक्टर एसपी ने की त्योहारो पर शांति व्यवस्था की अपील।
*आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाएं नवरात्रि व दशहरा के त्यौहार। शांति समिति की बैठक में कलेक्टर एसपी ने की त्योहारो पर शांति व्यवस्था की अपील।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)