*खण्डवा पुलिस की सजगता व जनसहयोग से शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ नवदुर्गा विसर्जन चल समारोह*,
*पुलिस की सतत निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन भी सतत जारी*
नवदुर्गा उत्सव की समाप्ति उपरांत शहर खण्डवा में नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन चल समारोह निकाला गया। इस दौरान समुचित पुलिस व्यवस्था लगी रही। व्यवस्था में लगा बल पूर्णतः सतर्कता व सजगता से ड्यूटी में संलग्न रहा, जिसके परिणामस्वरूप चल समारोह शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ। *चल समारोह के साथ ही नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन भी अपने पूर्ण पारम्परिक विधि विधान से लगातार जारी रहा, जो आज भी लगातार जारी रहेगा।*
खण्डवा पुलिस द्वारा पुनः श्रद्धालुओं से अपील की जाती है कि वे निर्धारित विसर्जन स्थलों पर ही प्रतिमाओं का विसर्जन करें, सुरक्षा निर्देशों का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
