होम » India » खंडवा स्टेशन पर गुरुवार को रेल विभाग द्वारा जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

खंडवा स्टेशन पर गुरुवार को रेल विभाग द्वारा जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

खंडवा स्टेशन पर गुरुवार को रेल विभाग द्वारा जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें भुसावल और मुंबई से आए अधिकारियों और स्थानीय अधिकारियों ने स्टेशन पर उपस्थिति रेल यात्रियों से संवाद कर विचार जाने।

खंडवा। रेल सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं को लेकर रेलवे अधिकारियों द्वारा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर चार पर जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें यात्रियों ने रेल से जुड़ी समस्याओं एवं सुविधाओं को लेकर रेल प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा की समाज सेवी सुनील जैन ने बताया कि भुसावल मंडल कार्यालय से प्राप्त आदेशानुसार खण्डवा रेलवे स्टेशन पर जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान यात्रियों की शिकायतों एवं जिज्ञासाओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उन्हें उचित जवाब देकर संतुष्ट करने का प्रयास किया गया। यात्रियों द्वारा दिए गए सुझावों को नोट कर आवश्यक कार्यवाही हेतु मंडल कार्यालय को अग्रेषित किये जा रहा है। सुनील जैन ने बताया कि स्टेशन पर साफ सफाई, खान पान की सामग्री की शुद्धता ट्रेनों में सुरक्षा, सनावद मेमो ट्रेन को ओंकारेश्वर और खंडवा से तुकाईथड तक ट्रेन चलाने की मांग जैसे कई विषय यात्रियों द्वारा रखे गए,
रेल सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य सुनील जैन ने रेल प्रशासन को धन्यवाद देते हुए बताया  जन संवाद कार्यक्रम होते रहना चाहिए जिससे कि यात्रियों की समस्याओं का निराकरण होता रहे, जन संवाद कार्यक्रम के दौरान रेलवे के अधिकारी चाणक्य जैन, सीनियर डीईई,दीपक नारायण काटे चीफ़ ब्रिज इंजीनियर, शम्स अहमद डिप्टी सीई गति शक्ति, फैज़ अहमद, डिप्टी सीई ब्रिज एच. मीना, एडीईएन, स्टेशन मैनेजर जी एल मीणा, टी आई अरविंद साहा, सीसीआई बी जी वर्मा, निलेश बाथो,सीटीआई आर पी राम,मनीष शर्मा
श्री मनोज सोनी, जेडआरयूसीसी सदस्य सुनील जैन, सांसद प्रतिनिधि सहित रेलवे के सभी संबंधित विभागों के सुपरवाइजर भी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के लिए गठित की जिला स्तरीय टोली।
भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के लिए गठित की जिला स्तरीय टोली।
अगली खबर (Next) »
खण्डवा पुलिस की सजगता व जनसहयोग से शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ नवदुर्गा विसर्जन चल समारोह*,
खण्डवा पुलिस की सजगता व जनसहयोग से शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ नवदुर्गा विसर्जन चल समारोह*,
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)