होम » India » भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के लिए गठित की जिला स्तरीय टोली।

भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के लिए गठित की जिला स्तरीय टोली।

भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के लिए गठित की जिला स्तरीय टोली।

भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के लिए गठित की जिला स्तरीय टोली।

धर्मेंद्र बजाज संयोजक, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सहित पांच सह-संयोजक बनाए गए,
विभिन्न कार्यक्रमों के लिए पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी।

खंडवा। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के लिए जिला स्तरीय टोली का गठन किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजपालसिंह तोमर ने जारी सूची में अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन के लिए पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पूरे देश में लोकतंत्र बचाओ भीड़ तंत्र हटाओ अभियान 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक अलग-अलग विषयों पर चलाया जाएगा जिसको लेकर खंडवा जिले में भी आयोजित अभियान कार्यक्रमों को लेकर टोली का गठन किया गया है, जिसमें जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज को अभियान का संयोजक बनाया गया है। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, मांधाता विधायक नारायण पटेल, जिला उपाध्यक्ष बिंदु दुबे, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्रसिंह (आनंद) चौहान और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनूप पटेल को सह-संयोजक बनाया गया है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जिला अध्यक्ष श्री तोमर द्वारा जारी सूची में अभियान के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिम्मेदारी प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्याम गंगराड़े, प्रवक्ता सुनील जैन और जिला संयोजक आईटी श्रुति उपाध्याय को दी गई है। राष्ट्रनीति संवाद के लिए विधायक कंचन मुकेश तंवर, विधायक छाया गोविंद मोरे, महापौर अमृता अमर यादव और जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश बानखेड़े को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
‘लोकतंत्र बनाम भीड़तंत्र’ विषय पर युवा संवाद के लिए पूर्व विधायक राम दांगोरे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यादित्य शाह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सागर आरतवानी और धीरज शर्मा को शामिल किया गया है। छात्रों की प्रतिक्रिया संबंधी कार्यक्रम के लिए धर्मेंद्र दांगोरे, शुभम पटेल, पलाश पावर और अनिमेष जोशी को दायित्व सौंपा गया है।
इसी तरह ‘घुसपैठिया हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले, चारुलता यादव, अरुणसिंह मुन्ना और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रुति जैन को जिम्मेदारी दी गई है। विशेषांक पत्रिकाओं के लिए पुरुषोत्तम शर्मा, राजेश तिवारी और भरत पटेल को शामिल किया गया है।

सुनील जैन ने बताया इसके अलावा सोशल मीडिया योजना, साहित्य वितरण, भाषण एवं मीडिया वक्तव्य, प्रचार सामग्री और ब्रांडिंग सहित अन्य गतिविधियों के लिए भी पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। पार्टी द्वारा जारी सूची में अभियान के संचालन के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*साप्ताहिक कार्य समीक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 07 अधिकारी/कर्मचारी हुए पुरस्कृत*
*साप्ताहिक कार्य समीक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 07 अधिकारी/कर्मचारी हुए पुरस्कृत*
अगली खबर (Next) »
खंडवा स्टेशन पर गुरुवार को रेल विभाग द्वारा जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
खंडवा स्टेशन पर गुरुवार को रेल विभाग द्वारा जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)