“मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के तहत शुक्रवार को पुनासा में शिविर आयोजित होगा
—
खंडवा//मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश अनुसार प्रदेश में नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026” प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत शहरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जाता है।
इसी क्रम मे आगामी 23 अक्टूबर शुक्रवार को जिले के पुनासा नगर में आयोजित शिविर में अधिकारियों द्वारा नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई कर उनका निराकरण किया जाएगा।
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि इस दौरान नागरिकों के सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी से संबंधित आवेदनों का निराकरण भी किया जाएगा। इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को नवीन ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी।
