यातायात विशेष जागरूकता अभियान के तहत MGM School में विद्यार्थियों को दी यातायात नियमों की जानकारी
खंडवा। पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित विशेष यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशानुसार एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री अनिल कुमार राय के मार्गदर्शन में थाना यातायात खंडवा द्वारा आज शहर स्थित MGM School में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान थाना यातायात खंडवा की टीम द्वारा विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, राहवीर योजना, सुरक्षित तरीके से सड़क पार करने तथा विभिन्न यातायात संकेतों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
निरीक्षक स्नेहा ठाकुर एवं थाना यातायात की टीम ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का जिम्मेदारीपूर्वक पालन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवारजनों एवं समाज के अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सुरक्षित यातायात व्यवहार को प्रोत्साहित करना रहा।

