होम » India » पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने किया चौकी आशापुर का आकस्मिक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने किया चौकी आशापुर का आकस्मिक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने किया चौकी आशापुर का आकस्मिक निरीक्षण

खण्डवा। पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा थाना हरसूद अंतर्गत चौकी आशापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने चौकी में उपलब्ध संसाधनों, विवेचक कक्ष सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण, अभिलेखों एवं रिकॉर्ड के समुचित रख-रखाव तथा CCTNS सॉफ्टवेयर का विधिवत एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विवेचना कार्य में उपलब्ध टैबलेट का अधिक से अधिक उपयोग करने पर भी विशेष जोर दिया, ताकि विवेचना प्रक्रिया को अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाया जा सके।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पासपोर्ट सत्यापन, चरित्र सत्यापन एवं अन्य जनसेवा से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन को बेहतर एवं समयबद्ध पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारियों को तत्परता एवं जिम्मेदारी से कार्य करने हेतु निर्देशित किया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

पुलिस अधीक्षक ने चौकी की व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने एवं आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित हरसूद आगमन की तैयारियों का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित हरसूद आगमन की तैयारियों का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा
अगली खबर (Next) »
यातायात विशेष जागरूकता अभियान के तहत MGM School में विद्यार्थियों को दी यातायात नियमों की जानकारी
यातायात विशेष जागरूकता अभियान के तहत MGM School में विद्यार्थियों को दी यातायात नियमों की जानकारी
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)