मुख्यमंत्री के प्रस्तावित हरसूद आगमन की तैयारियों का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा

हरसूद। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित हरसूद आगमन को दृष्टिगत रखते हुए जिला कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ हेलिपैड, सभा स्थल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हेलिपैड, सभा स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां आपसी समन्वय के साथ सुनिश्चित की जाएं तथा कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे।
इस दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
