होम » India » खंडवा पुलिस की प्रभावी पैरवी से 14 दिवस में 277 प्रकरणों का न्यायालयीन निराकरण

खंडवा पुलिस की प्रभावी पैरवी से 14 दिवस में 277 प्रकरणों का न्यायालयीन निराकरण

खंडवा पुलिस की प्रभावी पैरवी से 14 दिवस में 277 प्रकरणों का न्यायालयीन निराकरण

खंडवा पुलिस की प्रभावी पैरवी से 14 दिवस में 277 प्रकरणों का न्यायालयीन निराकरण

खंडवा पुलिस द्वारा जिले के समस्त न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है। पुलिस द्वारा प्रकरणों में गवाहों की समय पर न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चित कर प्रभावी पैरवी एवं सतत समन्वय के माध्यम से न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।

इसी क्रम में खंडवा पुलिस द्वारा जिले के समस्त न्यायालयों में विचाराधीन आपराधिक प्रकरणों में अभियोजन अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर 14 दिवस की अवधि में कुल 277 प्रकरणों का निराकरण कराया गया।

न्यायालय द्वारा निराकृत प्रकरणों में 02 प्रकरणों में आरोपियों को 10 वर्ष एवं 05 वर्ष के कारावास की सजा से दण्डित किया गया। वहीं 165 प्रकरणों में आरोपियों को ₹100 से ₹10,000 तक के अर्थदण्ड एवं न्यायालय उठने तक की सजा से दण्डित किया गया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

गंभीर अपराधों में हुई सजा

1. थाना कोतवाली, खंडवा — वर्ष 2024 का एनडीपीएस प्रकरण
थाना कोतवाली के वर्ष 2024 के प्रकरण में आरोपी समरूद्दीन शेख के कब्जे से अवैध रूप से गांजा बरामद किया गया था। प्रकरण में प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप न्यायालय द्वारा आरोपी को 10 वर्ष के सश्रम कारावास एवं ₹1,00,000 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

2. थाना पिपलोद — वर्ष 2021 का हत्या एवं हत्या के प्रयास का प्रकरण
थाना पिपलोद के वर्ष 2021 के हत्या एवं हत्या के प्रयास से संबंधित प्रकरण में आरोपी धूल सिंह को न्यायालय द्वारा 05 वर्ष के सश्रम कारावास एवं ₹10,000 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

खंडवा पुलिस द्वारा न्यायालयीन प्रकरणों में प्रभावी पैरवी, अभियोजन अधिकारियों से सतत समन्वय तथा गवाहों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कर प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
नवनियुक्त पैनल अधिवक्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित निःशुल्क विधिक सहायता और प्रभावी पैरवी के दायित्वों की दी गई जानकारी
नवनियुक्त पैनल अधिवक्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित निःशुल्क विधिक सहायता और प्रभावी पैरवी के दायित्वों की दी गई जानकारी
अगली खबर (Next) »
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित हरसूद आगमन की तैयारियों का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित हरसूद आगमन की तैयारियों का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)