होम » India » एस एन कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति।

एस एन कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति।

*एस एन कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति।

निगम प्रांगण में भारतीय ज्ञान परंपरा पर शानदार नाटक की प्रस्तुति।

खंडवा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, श्री नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्र-छात्राओं द्वारा सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जनकल्याणकारी योजनाओं एवं भारतीय ज्ञान परंपरा पर दो नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि प्राचार्य डॉ. एस.पी. सिंह के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, लखपति दीदी, स्वयं सहायता समूह एवं जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। नगर निगम प्रांगण में भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित नाटक प्रस्तुति में भारतीय संस्कृति, ज्ञान एवं जीवन-मूल्यों की समृद्ध विरासत को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

प्राचार्य डॉ. एस.पी. सिंह ने कहा कि नुक्कड़ नाटक साहित्य और लोकअभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है, जो सरल संवाद एवं अभिनय के जरिए सामाजिक चेतना को जन-जन तक पहुँचाता है। जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाना और उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना भी हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि नगर निगम प्रांगण में आयोजित प्रस्तुति मैं अतिथि के रूप में पार्षद सोमनाथ काले, सुनील जैन, प्रियांशु प्रियांशु चौरे ने उपस्थित होकर छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन किया, नाटक प्रस्तुति लगभग 15-15 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। रेडक्रॉस एवं एन एस एस के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम के प्रभारी प्रो. रवि किराड़े रहे तथा डॉ. अर्चना मोरे ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
सेंट्रल रेलवे जीएम राजीव श्रीवास्तव ने खंडवा स्टेशन का किया आकस्मिक निरीक्षण।
सेंट्रल रेलवे जीएम राजीव श्रीवास्तव ने खंडवा स्टेशन का किया आकस्मिक निरीक्षण।
अगली खबर (Next) »
सुरों का संगम : मेरी आवाज ही पहचान है…. संध्या में बिखरा संगीत का जादू, दिग्गजों की मौजूदगी में खिली स्वर कोकिला की स्मृति
सुरों का संगम : मेरी आवाज ही पहचान है…. संध्या में बिखरा संगीत का जादू, दिग्गजों की मौजूदगी में खिली स्वर कोकिला की स्मृति
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)