सेंट्रल रेलवे जीएम राजीव श्रीवास्तव ने खंडवा स्टेशन का किया आकस्मिक निरीक्षण।

स्टेशन री डेवलपमेंट का कार्य देख भुसावाल, मनमाड तक विंडो इंस्पेक्शन के लिए रवाना हुए।
खंडवा। सेंट्रल रेलवे के जीएम राजीव श्रीवास्तव और भुसावल डिवीजन के डीआरएम पुनीत अग्रवाल और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने खंडवा स्टेशन री डेवलपमेंट और खंडवा से भुसावल,मनमाड तक विंडो इंस्पेक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत मंगलवार सुबह खंडवा आये। मात्र आधा घंटा खंडवा स्टेशन पर रुककर रवाना हो गये।
समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सेंट्रल रेलवे के जीएम राजीव श्रीवास्तव और डीआरएम भुसावल पुनीत अग्रवाल का खंडवा स्टेशन पर आकस्मिक निरीक्षण कार्यक्रम हुआ। मंगलवार सुबह 5 बजे पंजाब मेल से जोड़कर अपने आए स्पेशल सैलून से जीएम और डीआरएम खंडवा पहुंचे। उसके बाद सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर जीएम श्रीवास्तव और डीआरएम अग्रवाल सैलून सेे बाहर आये। प्लेटफ़ॉर्म नम्बर 3 पर संबंधित विभाग द्वारा खंडवा स्टेशन री डेवलपमेंट के नक़्शे,प्लान को लगाया गया जिसको जीएम में देखकर अधिकारियों से चर्चा की। उसके बाद प्लेटफार्म नंबर 1 पर आये। यहां मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी,सुनील जैन, देवेंद्र जैन ने जीएम और डीआरएम का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सेंट्रल रेलवे
जी एम श्रीवास्तव यहां से स्टेशन के बाहरी परिसर में खंडवा स्टेशन री डेवलपमेंट के बारे में चर्चा कर आगे बढ़ गए और पुनः प्लेटफार्म नंबर 3 पहुंचकर स्पेशल विंडो सैलून में बैठ मथेला की तरफ निकल गए, मथेला से सेंट्रल रेलवे की रेल सीमा से विंडो इंस्पेक्शन शुरू कर भुसावल की तरफ निकल गए।
3री 4 थी रेल लाइन को लेकर भी विंडो इंस्पेक्शन किया गया।
मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी, सुनील जैन, देवेंद्र जैन ने जीएम से मुलाकात कर खंडवा स्टेशन री डेवलपमेंट का कार्य जल्द समय सीमा में पूरा करने की मांग की, खंडवा सनावद के फेरे बढ़ाने, नागपुर भुसावल ट्रेन पुनः शुरू करने की मांग रखी। जिस पर सकारात्मक आश्वासन दिया गया।
