साप्ताहिक कार्य समीक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 अधिकारी/कर्मचारी हुए पुरस्कृत

पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा सप्ताह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “Employee Of The Week” चुनकर उन्हें समक्ष में बुलाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी तारतम्य में थाना नर्मदानगर से उनि सरोज मुवेल को थाना नर्मदानगर के द्वितीय अधिकारी के रूप में उत्कृष्ट कार्य हेतु, बाल अपराध शाखा से सउनि सुनीता जोसेफ को प्रभारी बाल अपराध शाखा एवं बाल अपराध प्रशिक्षण संबंधी उत्कृष्ट कार्य हेतु, जिला पुलिस कार्यालय से सउनि(अ) रामेश्वर मेहता E Office कार्य प्रारम्भ किये जाने हेतु जिले की समस्त ID तैयार करने एवं E Office कार्य प्रारम्भ किये जाने में सौंपे गए कार्य को मेहनत व लगन से पूर्ण करने हेतु, थाना पदमनगर से प्रआर धर्मेन्द्र चौहान को 04 स्थायी वारंट तामीली एवं 03 खात्मा प्रकरण स्वीकृति हेतु, नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रआर सुनिल जरिया को वरिष्ठ कार्यालय एवं CM हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण एवं सूचना के अधिकार के तहत जानकारियां समय पर उपलब्ध कराने हेतु, थाना जावर से प्रआर राजकिरण एवं DIAL 112 के चालक विशाल को गर्भवती महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाकर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने हेतु, थाना नर्मदानगर से आरक्षक शशिकांत डाबर को CM हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण एवं वरिष्ठ कार्यालय को जानकारियां समय पर उपलब्ध कराने हेतु, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) हरसूद से प्रआर दिलीपसिंह एवं चौकी रौशनी से आरक्षक दिलीप बोरखेडे को धोखाधड़ी एवं भ्रष्टाचार अधिनियम के आरोपी की गिरफ्तारी हेतु “Employee Of The Week” से सम्मानित किया गया।
