होम » India » कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सरपंच पद के निर्वाचन हेतु मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सरपंच पद के निर्वाचन हेतु मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सरपंच पद के निर्वाचन हेतु मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

खंडवा, 29 सितम्बर 2026। जिले की ग्राम पंचायत बरुड़, बगमार एवं जसवाड़ी में सरपंच पद के निर्वाचन हेतु आज मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने तीनों ग्राम पंचायतों के विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की तथा मतदान दलों से चर्चा कर मतदान प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मतदान दलों एवं निर्वाचन व्यवस्था में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों एवं निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने तथा निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान के लिए समुचित व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा, कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराया जाए।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता एवं निष्पक्षता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
SIR row: DMK to skip INDIA bloc meet again, blames Congress for Akhilesh’s ‘absence’
SIR row: DMK to skip INDIA bloc meet again, blames Congress for Akhilesh’s ‘absence’
अगली खबर (Next) »
साप्ताहिक कार्य समीक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 अधिकारी/कर्मचारी हुए पुरस्कृत
साप्ताहिक कार्य समीक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 अधिकारी/कर्मचारी हुए पुरस्कृत
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)