कैलाश यात्रा पर रवाना होने से पूर्व अधिवक्ता देवेंद्र सिंह यादव का सम्मान

जिला अधिवक्ता संघ खंडवा ने शाल-श्रीफल से सम्मानित कर दी शुभकामनाएं
खंडवा। कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतर्गत आदि कैलाश, ओम पर्वत एवं लिपुलेख पास टॉप से भारत की भूमि से कैलाश मानसरोवर के दर्शन हेतु 10 दिवसीय तीर्थ यात्रा पर रवाना होने से पूर्व अधिवक्ता एवं वरिष्ठ साथी श्री देवेंद्र सिंह यादव का जिला अधिवक्ता संघ खंडवा द्वारा सम्मान किया गया।
इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री रविंद्र पाथरीकर, पूर्व अध्यक्ष श्री मोहन गंगराड़े, पूर्व अध्यक्ष श्री अजय पगारे, पूर्व अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य श्री प्रणय गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्री विक्रम लश्करी सहित अधिवक्ता संतोष गौर, संजय इंगले, विन्रम गंगराड़े, सी.एम. दामाडे, राजेश तिवारी, साकेत धात्रक, उत्कर्ष गुप्ता, प्रीतेश दुबे, शिवम बरोले, निखिल गौतम, राहुल वानखेड़े, राहुल बिसेन सहित अन्य अधिवक्ताओं ने श्री यादव का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
अधिवक्ताओं ने श्री यादव को इस महत्वपूर्ण धार्मिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखद, मंगलमय एवं सफल यात्रा की कामना की। इस दौरान सभी ने तीर्थ यात्रा के अनुभवों एवं धार्मिक महत्व को लेकर भी चर्चा की।
जिला अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह यात्रा श्री यादव के लिए आध्यात्मिक रूप से विशेष एवं अविस्मरणीय अनुभव सिद्ध होगी।
