होम » India » *डॉ. आलोक सेठी की सत्रहवीं पुस्तक का विमोचन करने आज खंडवा आएंगे अन्नू कपूर*

*डॉ. आलोक सेठी की सत्रहवीं पुस्तक का विमोचन करने आज खंडवा आएंगे अन्नू कपूर*

*डॉ. आलोक सेठी की सत्रहवीं पुस्तक का विमोचन करने आज खंडवा आएंगे अन्नू कपूर*

खंडवा। शहर के प्रख्यात साहित्यकार, वक्ता और उद्यमी डॉ. आलोक सेठी की सत्रहवीं पुस्तक का विमोचन आज, 28 सितम्बर को पुरानी अनाज मंडी परिसर में आयोजित भव्य साहित्यिक समारोह में किया जाएगा। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध अभिनेता, गायक, वक्ता एवं बहुमुखी कलाकार अन्नू कपूर मुख्य अतिथि के रूप में खंडवा पहुंचेंगे।

समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भारतीय सिनेमा, टेलीविजन और रंगमंच की दुनिया में अन्नू कपूर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी विशिष्ट अभिनय शैली, प्रभावशाली आवाज़, अद्भुत हाजिरजवाबी और बहुमुखी प्रतिभा से दशकों से दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। अभिनेता के साथ-साथ वे उत्कृष्ट गायक, रेडियो प्रस्तोता और लोकप्रिय टीवी होस्ट के रूप में भी जाने जाते हैं। लोकप्रिय कार्यक्रम ‘अंताक्षरी’ के माध्यम से वे घर-घर में पहचाने गए, वहीं अनेक फिल्मों में अपने सशक्त अभिनय से उन्होंने दर्शकों और समीक्षकों की प्रशंसा अर्जित की। फिल्म ‘विक्की डोनर’ में उनके यादगार अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

भारतीय संगीत, सिनेमा, साहित्य और संस्कृति पर उनकी गहरी पकड़ तथा किस्सागोई का अनूठा अंदाज उन्हें एक प्रभावशाली वक्ता बनाता है। अपने लंबे और समृद्ध कला-सफर के अनुभवों को वे जिस सहजता, हास्य और रोचकता के साथ साझा करते हैं, वह हर आयु वर्ग के श्रोताओं को आकर्षित करता है।

समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष सितम्बर में खंडवा में आयोजित होने वाला यह भव्य साहित्यिक जलसा शहर की एक विशिष्ट पहचान बन चुका है। पुस्तक विमोचन के साथ ही शहरवासियों को देश के नामचीन साहित्यकारों, वक्ताओं और कलाकारों को सुनने का अवसर मिलता है। इससे पूर्व डॉ. सेठी के आयोजनों में डॉ. कुमार विश्वास, जया किशोरी, शैलेश लोढ़ा, एहसान कुरैशी, नीलोत्पल मृणाल, हरिओम पंवार, सुरेंद्र शर्मा, मुनव्वर राना और राहत इंदौरी सहित अनेक प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं कलाकार अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं।

सेठी ट्रस्ट के श्री पलाश, पल्लव एवं पर्व सेठी ने बताया कि अन्नू कपूर की लोकप्रियता और उनके कला-सफर को देखते हुए इस आयोजन को लेकर शहरवासियों में विशेष उत्साह है। कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह आयोजन साहित्य प्रेमियों के साथ-साथ कला, सिनेमा और संस्कृति में रुचि रखने वाले शहरवासियों के लिए भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

सेठी ग्रुप के श्री अरुण सेठी ने समस्त शहरवासियों से इस साहित्यिक समारोह में सहभागिता करने और आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध किया है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
वन यात्रा का कार्यक्रम लायंस क्लब एवं एकल अभियान मध्यभारत के तत्वाधान में आयोजित हुआ।
वन यात्रा का कार्यक्रम लायंस क्लब एवं एकल अभियान मध्यभारत के तत्वाधान में आयोजित हुआ।
अगली खबर (Next) »
सद्भावना मंच ने बेटी दिवस पर किया विशिष्ट आयोजन*
सद्भावना मंच ने बेटी दिवस पर किया विशिष्ट आयोजन*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)