वन यात्रा का कार्यक्रम लायंस क्लब एवं एकल अभियान मध्यभारत के तत्वाधान में आयोजित हुआ।
खंडवा। एकल अभियान मध्यभारत संभाग खंडवा अंचल समिति द्वारा व साथ ही लायन्स क्लब खण्डवा ने एकल विद्यालय ग्राम भुतनी में ‘वन यात्रा’ का किया आयोजन हुआ, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झोन चेयरपर्सन लायन आशा उपाध्याय उपस्थित थीं। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि वर्तमान सत्र में क्लब अध्यक्ष घनश्याम वाधवा, सचिव हेमलता पालीवाल और कोषाध्यक्ष पवन लाड़ के नेतृत्व में
ग्राम भुतनी पहुंचने पर एकल विद्यालय के नन्हे बच्चों द्वारा भावभीना स्वागत किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा मधुर स्वर में गायत्री मंत्र और सरस्वती वंदना की प्रस्तुति के साथ हुई। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्लब द्वारा सभी विद्यार्थियों को कॉपी, पेन और पेंसिल जैसी आवश्यक शिक्षण सामग्रियां और पानी की बोतलें भी प्रदान की गईं। एकल अभियान महिला समिति की अध्यक्ष हर्षा सीतलानी ने लायन्स क्लब के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लायन साथियों की यह गरिमामयी उपस्थिति एकल विद्यालय के बच्चों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी और उत्साहवर्धक रही है।
इस अवसर पर लायन नर्मदाशंकर पटेल, अखिलेश गुप्ता, मनीषा गुप्ता, प्रेमनारायण पिपलोनिया, राकेश पालीवाल, प्रीति मैथिल, अपूर्व उपाध्याय, संगीता गंगराड़े, संगीता शर्मा जसवीर सलूजा, निशा अग्रवाल दिनेश जोशी आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं बच्चे उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन मालवा भाग प्रशिक्षण प्रमुख भैयालाल मौरे द्वारा किया गया।
