होम » India » खण्डवा ऑटो यूनियन समिति की बैठक संपन्न

खण्डवा ऑटो यूनियन समिति की बैठक संपन्न

खण्डवा ऑटो यूनियन समिति की बैठक संपन्न

नए ऑटो स्टैंड, यातायात व्यवस्था और चालकों की सुरक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

खण्डवा। खण्डवा ऑटो यूनियन समिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को यूनियन अध्यक्ष डॉ. अमर यादव के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में यूनियन के पदाधिकारियों एवं ऑटो चालकों ने शहर की बढ़ती सीमा, यातायात व्यवस्था, ऑटो स्टैंडों की स्थिति और चालकों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। साथ ही आगामी योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

बैठक में शहर की लगातार बढ़ती सीमा और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यकता के अनुसार नए ऑटो स्टैंड गठित करने तथा उनके अध्यक्ष मनोनीत करने पर चर्चा की गई। इसके साथ ही निर्माण कार्यों के कारण जो पुराने ऑटो स्टैंड समाप्त हो गए हैं, उनके स्थान पर नए स्थान आवंटित कराने और वहां आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर भी विचार किया गया।

पदाधिकारियों ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य प्रारंभ होने की स्थिति में वहां संचालित ऑटो स्टैंड और चालकों के लिए वैकल्पिक स्थान की व्यवस्था आवश्यक है, ताकि यात्रियों एवं ऑटो चालकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस संबंध में संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर उचित स्थान आवंटित कराने पर सहमति बनी।

बैठक में यातायात नियमों के पालन को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि ऑटो चालकों की समय-समय पर बैठक आयोजित कर उन्हें यातायात नियमों के पालन, यात्रियों की सुरक्षा तथा व्यवस्थित यातायात में सहयोग के लिए जागरूक किया जाएगा।

यूनियन समिति ने शहर में बाहर से आकर बिना आवश्यक अनुमति के ऑटो व्यवसाय करने वाले वाहनों एवं चालकों को चिन्हित करने की आवश्यकता भी जताई। इसके साथ ही ऑटो चालकों को किसी भी प्रकार के आपराधिक अथवा असामाजिक तत्वों से परेशानी न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाने और आवश्यकतानुसार प्रशासन एवं पुलिस से समन्वय स्थापित करने पर चर्चा की गई।

यूनियन अध्यक्ष डॉ. अमर यादव ने सभी ऑटो चालकों से यात्रियों के साथ सरल, सहज और सम्मानजनक व्यवहार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऑटो चालक शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के साथ शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रत्येक ऑटो चालक की महत्वपूर्ण भूमिका है।

बैठक में यूनियन के उपाध्यक्ष संजू मिश्रा, देवा भावसार, नदीम खान, राजेन्द्र बिल्लोरे, गजेंद्र चौहान, लोकेश गोस्वामी, अरविंद लाड़, संजय महाजन, कमलेश मुदीराज, स्माइल बाबा, महेंद्र ढोके, नीतेश कुल्हारे, नरेश दानल, लोकेन्द्र दुबे, कमलेश नेगी, अशोक यादव सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
खंडवा जेसीआई द्वारा 50वां स्थापना दिवस मनाया गया,
खंडवा जेसीआई द्वारा 50वां स्थापना दिवस मनाया गया,
अगली खबर (Next) »
वन यात्रा का कार्यक्रम लायंस क्लब एवं एकल अभियान मध्यभारत के तत्वाधान में आयोजित हुआ।
वन यात्रा का कार्यक्रम लायंस क्लब एवं एकल अभियान मध्यभारत के तत्वाधान में आयोजित हुआ।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)