*सद्भावना मंच ने बेटी दिवस पर किया विशिष्ट आयोजन*
*क्रांतिकारी भगतसिंह जयंती पर किया पुण्य स्मरण*
खंडवा।सद्भावना मंच ने विश्व बेटी दिवस पर विशेषआयोजन किया।इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के महावाक्य को वास्तिवकता के धरातल पर साकार करने का संकल्प भी लिया गया।
सद्भावना मंच सदस्य कमल नागपाल ने बताया कि मालीकुआँ स्थित मंच कार्यालय में संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि बदलते समय के साथ बेटियां शिक्षा,खेल,विज्ञान, प्रशासन,व्यवसाय और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।बेटियों को बोझ नहीं, बल्कि परिवार की ताकत और भविष्य की आधारशिला के रूप में देखना चाहिए।कार्यक्रम में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का संकल्प लिया गया।सदस्यों ने कहा कि जिस समाज में बेटियों का सम्मान होता है, वही समाज वास्तव में प्रगतिशील और सशक्त बनता है।
*द्वितीय सत्र में शहीद भगत सिंह को किया नमन*
द्वितीय सत्र में महान क्रांतिकारी एवं अमर शहीद सरदार भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया।उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर देश की स्वतंत्रता के लिए उनके अदम्य साहस,त्याग और बलिदान को नमन किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह ने युवावस्था में ही देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।उनका जीवन साहस, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक चेतना की प्रेरणा देता है।उन्होंने युवाओं से शहीद भगत सिंह के विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
“शहीद भगत सिंह अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम में संस्थापक प्रमोद जैन,पंडित के के व्यास,सुरेंद्र गीते,गणेश भावसार,ओमप्रकाश बरोले,योगेश गुजराती,अशोक पारवानी,कमल नागपाल,ओम पिल्लई,मनीष गुप्ता,संदीप अंकिल,महेंद्र कौरसिया,विपिन श्रीमाली,दिलीप गंगराड़े,सुभाष मीणा और कैलाश पटेल आदि उपस्थित रहे।
