होम » India » अनंत चतुर्दशी एवं श्री गणेश विसर्जन चल समारोह को लेकर पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद

अनंत चतुर्दशी एवं श्री गणेश विसर्जन चल समारोह को लेकर पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद

अनंत चतुर्दशी एवं श्री गणेश विसर्जन चल समारोह को लेकर पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद

पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, सजगता एवं शालीनता से ड्यूटी करने के निर्देश

खंडवा। शहर में मनाए जाने वाले अनंत चतुर्दशी पर्व एवं श्री गणेश विसर्जन चल समारोह के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा व्यापक एवं समुचित सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा आज पुलिस नियंत्रण कक्ष, खंडवा में उक्त व्यवस्था में तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस बल को ब्रीफ किया गया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को पूर्ण सजगता, शालीनता एवं दृढ़ता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया।

पुलिस अधीक्षक श्री जैन ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पर्व एवं चल समारोह के दौरान आमजन की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करें। संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखते हुए किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

इस अवसर पर कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारणेकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री गजेंद्र कंवर सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण एवं पुलिस बल उपस्थित रहा।

पुलिस प्रशासन द्वारा नागरिकों से पर्व एवं विसर्जन चल समारोह के दौरान शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*खण्डवा पुलिस का मजबूत होता अभियोजन, मादक पदार्थ (चरस) तस्करी के प्रकरण में हुई आरोपी को 10 वर्ष सश्रम कारावास एवं 1 लाख रूपये अर्थदण्ड की सजा*
*खण्डवा पुलिस का मजबूत होता अभियोजन, मादक पदार्थ (चरस) तस्करी के प्रकरण में हुई आरोपी को 10 वर्ष सश्रम कारावास एवं 1 लाख रूपये अर्थदण्ड की सजा*
अगली खबर (Next) »
आकिंचन्य का विरोधी है परिग्रह – सबसे बड़ा पाप परिग्रह है और आकिंचन सबसे बड़ा धर्म, “संजयजी शास्त्री”
आकिंचन्य का विरोधी है परिग्रह – सबसे बड़ा पाप परिग्रह है और आकिंचन सबसे बड़ा धर्म, “संजयजी शास्त्री”
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)