होम » India » *श्राद्ध पक्ष में लायन्स भोजन सेवा केंद्र पर होगा विशेष भोजन*

*श्राद्ध पक्ष में लायन्स भोजन सेवा केंद्र पर होगा विशेष भोजन*

*श्राद्ध पक्ष में लायन्स भोजन सेवा केंद्र पर होगा विशेष भोजन*

*दानदाता मनचाही तिथि पर अपने हाथों से परोस सकेंगे भोजन*

खण्डवा। श्राद्ध पक्ष के पावन अवसर पर लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर में संचालित लायन्स भोजन सेवा केंद्र पर 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक श्राद्ध पक्ष की तिथियों में दानदाताओं के सहयोग से विशेष भोजन सेवा की जाएगी। इस दौरान पूर्वजों का स्मरण करते हुए विधि-विधान से ब्राह्मण भोजन कराया जाएगा तथा जिला चिकित्सालय में आने वाले मरीजों, उनके परिजनों और जरूरतमंदों को प्रेमपूर्वक बैठाकर भोजन कराया जाएगा।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

लायन्स भोजन सेवा केंद्र के को-चेयरमैन नारायण बाहेती व समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा पिछले 26 वर्षों से जिला चिकित्सालय परिसर में भोजन सेवा का कार्य निरंतर किया जा रहा है। चेयरमैन गांधी प्रसाद गदले, को-चेयरमैन नारायण बाहेती एवं राजीव शर्मा तथा सदस्यों अखिलेश गुप्ता, बी.आर. तिरोले, सुशीला गदले, सनत श्रीमाली, रेखा राम स्नेही, प्रेमनारायण पिल्लोनिया सहित लायन्स क्लब खण्डवा अध्यक्ष घनश्याम वाधवा, सचिव हेमलता पालीवाल एवं कोषाध्यक्ष पवन लाड़ ,झोन चेयरपर्सन आशा उपाध्याय, फ़ूड फार हंगर डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन अणिमा उबेजा, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ राजीव मालवीय के नेतृत्व में प्रतिदिन 250 से अधिक मरीजों, परिजनों एवं जरूरतमंदों को भोजन कराया जाता है।
अन्नदान को बताया गया विशेष पुण्य कार्य
श्राद्ध पक्ष में अन्नदान का विशेष महत्व माना गया है। सनातन परंपरा में कहा गया है— “अन्नदानं परं दानम्”, अर्थात अन्नदान को श्रेष्ठ दानों में माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार पितृपक्ष में पूर्वजों के स्मरण के साथ ब्राह्मणों, जरूरतमंदों एवं भूखों को भोजन कराने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी भावना के साथ लायन्स भोजन सेवा केंद्र पर श्राद्ध पक्ष में खीर,भजिये सहित विशेष भोजन सेवा का आयोजन किया जा रहा है।
मनचाही तिथि पर कर सकते हैं।
समाजसेवी की जैन ने बताया कि सेवा प्रकल्प का महत्वपूर्ण उदाहरण लायंस क्लब है जो वर्षों से अस्पताल मैं आए मरीज के परिजनों को निशुल्क भोजन करा रहा है, भोजन सेवा 26 सितंबर पूर्णिमा से 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या तक, कोई भी दानदाता अपने पूर्वजों की स्मृति में अपनी सुविधानुसार किसी भी तिथि का चयन कर भोजन सेवा में सहयोग कर सकता है। दानदाता अपनी इच्छानुसार न्यूनतम 1100 की सहयोग राशि देकर अपने हाथों से मरीजों एवं उनके परिजनों को भोजन परोसकर इस सेवा में सहभागी बन सकते हैं।

लायन्स भोजन सेवा केंद्र पर प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से टेबल-कुर्सी पर बैठाकर भोजन कराया जाता है। श्राद्ध पक्ष के दौरान प्रतिदिन ब्राह्मणों को भी विधिवत भोजन कराया जाएगा।

इस सेवा में लियो क्लब खण्डव अभिषु शर्मा, शिवम जायसवाल, पवन जायसवाल, सुमित परिहार एवं अर्पित बाहेती सहित लायन्स एवं लियो सदस्य सहयोग कर रहे हैं।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर किया था खुलासा, जांच हुई तो पटवारी निलंबित
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर किया था खुलासा, जांच हुई तो पटवारी निलंबित
अगली खबर (Next) »
गणेश प्रतिमाओं के सुरक्षित एवं पर्यावरण हितैषी विसर्जन के लिए भैरव तालाब में नवनिर्मित विसर्जन कुंड का लोकार्पण
गणेश प्रतिमाओं के सुरक्षित एवं पर्यावरण हितैषी विसर्जन के लिए भैरव तालाब में नवनिर्मित विसर्जन कुंड का लोकार्पण
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)