होम » India » ग्राम भकराड़ा हाई स्कूल की मेधावी छात्रा गौरी पिता वेस्तु को परीक्षा में 80% अंक प्राप्त करने पर मध्य प्रदेश शासन/भाजपा की योजना के तहत स्कूटी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ग्राम भकराड़ा हाई स्कूल की मेधावी छात्रा गौरी पिता वेस्तु को परीक्षा में 80% अंक प्राप्त करने पर मध्य प्रदेश शासन/भाजपा की योजना के तहत स्कूटी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

खंडवा//भारतीय जनता पार्टी खंडवा विधानसभा अंतर्गत कावेश्वर महादेव जावर मंडल के ग्राम भकराड़ा हाई स्कूल की मेधावी छात्रा गौरी पिता वेस्तु को परीक्षा में 80% अंक प्राप्त करने पर मध्य प्रदेश शासन/भाजपा की योजना के तहत स्कूटी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
​गौरी एक साधारण आदिवासी परिवार से आती हैं। उनकी यह सफलता पूरे क्षेत्र और समाज के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।
​जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय दर्शन का मूल मंत्र यही है कि विकास की किरणें और शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। आदिवासी समाज, जो वर्षों से विकास की मुख्यधारा से दूर रहा, आज अपनी प्रतिभा और परिश्रम से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।
​भारतीय जनता पार्टी हर भारतवासी की सेवा और उत्थान के लिए निरंतर समर्पित है। यह गर्व का क्षण है कि हमारी बेटियां हर बाधा को पार कर शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।
​बेटी गौरी को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं!

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
अनैतिक व्यापार के विरुद्ध मांधाता पुलिस की कार्रवाई, 05 आरोपी गिरफ्तार*
अनैतिक व्यापार के विरुद्ध मांधाता पुलिस की कार्रवाई, 05 आरोपी गिरफ्तार*
अगली खबर (Next) »
सद्भावना मंच ने रेल यात्रियों की सुविधाओ को लेकर डीआरएम के नाम दिया ज्ञापन*
सद्भावना मंच ने रेल यात्रियों की सुविधाओ को लेकर डीआरएम के नाम दिया ज्ञापन*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)