*अनैतिक व्यापार के विरुद्ध मांधाता पुलिस की कार्रवाई, 05 आरोपी गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक जिला खण्डवा श्री अगम जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कंवर तथा एसडीओपी श्री मनोहर गवली के मार्गदर्शन में थाना मांधाता पुलिस एवं चौकी मोरटक्का की संयुक्त टीम द्वारा अनैतिक व्यापार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 21.09.2026 को पुलिस टीम द्वारा ग्राम इनपुन पुनर्वास सेक्टर-01 में एक मकान पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान एक महिला एवं एक पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए, जबकि बाहर दो व्यक्ति ग्राहक के रूप में मौजूद मिले। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई, जिसे विधिवत जब्त किया गया।
मामले में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4, 5, 6 एवं 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में कला बाई, दीपक गोस्वामी, रमेश वर्मा, प्रेम जाधव एवं रामेश्वर पवार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को आगामी दिवस माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
गिरफ्तार आरोपी:
कला बाई पति दीपक गोस्वामी, उम्र 45 वर्ष, निवासी सेक्टर-01 इनपुन पुनर्वास।
दीपक पिता श्रवण गोस्वामी, उम्र 50 वर्ष, निवासी सेक्टर-01 इनपुन पुनर्वास।
रमेश पिता टूटा वर्मा, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम बड़गांव, थाना बेड़ियां।
प्रेम पिता कंवर जाधव, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड-10, सनावद।
रामेश्वर पिता सखाराम पवार, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम भूलगांव, थाना बेड़ियां।
सराहनीय भूमिका:
थाना प्रभारी मांधाता निरीक्षक अनोख सिंह सिंदया, चौकी प्रभारी उनि लखन डावर, उनि चेतना चौहान, प्रधान आरक्षक शिवाजी वास्कले, आरक्षक अमित कुशवाहा, चेतन चौहान, अर्जुन गुर्जर एवं दिव्य शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
