*रूमसिंह हत्याकांड में पिपलोद पुलिस की बड़ी सफलता, हत्या की साजिश रचने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार*
थाना पिपलोद क्षेत्र में हुए रूमसिंह हत्याकांड के मामले में पिपलोद पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए घटना के मुख्य षड्यंत्रकर्ताओं का खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के साथ मिलकर रमेश पिता खेमला निवासी ग्राम भिलाईखेड़ा अमखुजरी टांडा, सुखलाल पिता इंदरसिंह भिलाला निवासी ग्राम बामन्दा एवं एक अन्य द्वारा हत्या की साजिश रची गई थी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रमेश पिता खेमला एवं सुखलाल पिता इंदरसिंह भिलाला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करताप पिता लाखासिंह वर्तमान में जेल में निरुद्ध है, जिसकी प्रकरण में विधिवत फॉर्मल गिरफ्तारी की जाएगी।
पिपलोद पुलिस द्वारा प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर मुख्य षड्यंत्रकर्ताओं तक पहुंचकर कार्रवाई की गई है। प्रकरण में अन्य तथ्यों एवं आरोपियों की भूमिका के संबंध में विवेचना जारी है।
