*दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में यातायात पुलिस की पहल, झाड़ियां हटाकर लगाए रिफ्लेक्टर*

वाहन दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यातायात थाना पुलिस द्वारा जनसहयोग से विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत दुर्घटना संभावित क्षेत्रों एवं अंधे मोड़ों का निरीक्षण कर सड़क किनारे दृश्यता बाधित करने वाली झाड़ियों को हटाया गया।
साथ ही, आवश्यकतानुसार रिफ्लेक्टर लगाए गए, जिससे रात्रि एवं कम दृश्यता की स्थिति में वाहन चालकों को मार्ग एवं मोड़ स्पष्ट रूप से दिखाई दे सकें तथा दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।
यातायात पुलिस ने आमजन एवं वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा दुर्घटना संभावित एवं अंधे मोड़ों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
