होम » India » *DIAL 112 (FRV-11) फिर बनी जीवनरक्षक, पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची युवक की जान*

*DIAL 112 (FRV-11) फिर बनी जीवनरक्षक, पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची युवक की जान*

*DIAL 112 (FRV-11) फिर बनी जीवनरक्षक, पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची युवक की जान*

दिनांक 21.09.2026 को थाना मूंदी के DIAL 112 (FRV-11) FRV-11 वाहन को एक अज्ञात व्यक्ति के नदी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना की गंभीरता को देखते हुए FRV-11 में तैनात आरक्षक वेद प्रकाश सिंह एवं पायलट दीपक तत्काल मौके के लिए रवाना हुए तथा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी।

मौके पर पहुंचने पर एक व्यक्ति पानी में बेहोशी की अवस्था में मिला। पुलिस स्टाफ ने तत्परता एवं साहस का परिचय देते हुए तत्काल उसे पानी से बाहर निकाला तथा प्राथमिक उपचार देकर होश में लाया। व्यक्ति के पास मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान भोपाल निवासी व्यक्ति के रूप में हुई। परिजनों से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि वह पिछले 8 दिनों से लापता था।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

FRV स्टाफ द्वारा उक्त व्यक्ति को सुरक्षित थाना मूंदी लाया गया। उसके वाहन को भी सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया। वर्तमान में उक्त व्यक्ति का जीवन खतरे से बाहर है।

FRV-11 स्टाफ की त्वरित प्रतिक्रिया एवं मानवीय संवेदनशीलता से एक अनमोल जीवन सुरक्षित बचाया जा सका।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
मांधाता पुलिस की “ऑपरेशन खोज” में बड़ी कार्रवाई—35 वर्ष पुराने अपराध के 02 स्थाई वारंटियों सहित कुल 04 फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार*
मांधाता पुलिस की “ऑपरेशन खोज” में बड़ी कार्रवाई—35 वर्ष पुराने अपराध के 02 स्थाई वारंटियों सहित कुल 04 फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार*
अगली खबर (Next) »
दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में यातायात पुलिस की पहल, झाड़ियां हटाकर लगाए रिफ्लेक्टर*
दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में यातायात पुलिस की पहल, झाड़ियां हटाकर लगाए रिफ्लेक्टर*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)