होम » India » मांधाता पुलिस की “ऑपरेशन खोज” में बड़ी कार्रवाई—35 वर्ष पुराने अपराध के 02 स्थाई वारंटियों सहित कुल 04 फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार*

मांधाता पुलिस की “ऑपरेशन खोज” में बड़ी कार्रवाई—35 वर्ष पुराने अपराध के 02 स्थाई वारंटियों सहित कुल 04 फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार*

*मांधाता पुलिस की “ऑपरेशन खोज” में बड़ी कार्रवाई—35 वर्ष पुराने अपराध के 02 स्थाई वारंटियों सहित कुल 04 फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार*

खंडवा पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं स्थाई गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन खोज” के तहत मांधाता पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

दिनांक 21.09.2026 को थाना मांधाता पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 04 फरार स्थाई गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें से दो स्थायी वारंटी अप.क्र. 80/1988 एवं 481/1991 के हैं, जो लगभग 35 वर्ष पुराने प्रकरण के हैं। इसके अतिरिक्त अप.क्र. 137/2018 एवं 184/2020 के स्थाई वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

गिरफ्तार वारंटियों में सालकराम पिता गागू उम्र 66 वर्ष, जगदीश उर्फ जग्गू पिता कालू उम्र 54 वर्ष, गोपाल पिता मदनलाल बैरागी उम्र 38 वर्ष एवं छतरसिंह पिता रामकरण भील उम्र 46 वर्ष शामिल हैं। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी श्री मनोहर गवली के निर्देशन में थाना प्रभारी मांधाता निरीक्षक अनोख सिंह सिंदया एवं पुलिस टीम द्वारा की गई।

सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी निरी. अनोख सिंह सिंदया, प्रआर. भगवान धनगर, प्रआर. नरेन्द्र चंदेल सहित आरक्षक जितेन्द्र कारोले, रवि सोलंकी, अर्जुन चांदना, सुधाकर द्विवेदी, सुरेन्द्र एवं चंद्रवीर सिकरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
गणेशोत्सव पर्व को लेकर पुलिस ने की कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी तैयारियों की समीक्षा
गणेशोत्सव पर्व को लेकर पुलिस ने की कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी तैयारियों की समीक्षा
अगली खबर (Next) »
*DIAL 112 (FRV-11) फिर बनी जीवनरक्षक, पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची युवक की जान*
*DIAL 112 (FRV-11) फिर बनी जीवनरक्षक, पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची युवक की जान*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)