होम » India » अमोदा में बाबा रामदेव जी की जन्मजयंती पर आयोजित चल समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव में शामिल हुईं विधायक कंचन तनवे

अमोदा में बाबा रामदेव जी की जन्मजयंती पर आयोजित चल समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव में शामिल हुईं विधायक कंचन तनवे

अमोदा में बाबा रामदेव जी की जन्मजयंती पर आयोजित चल समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव में शामिल हुईं विधायक कंचन तनवे

खंडवा। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अमोदा में बंजारा समाज द्वारा बाबा रामदेव जी महाराज की जन्मजयंती के उपलक्ष्य में चल समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे शामिल हुईं। उन्होंने बाबा रामदेव जी महाराज के मंदिर में पूजन-अर्चन एवं दर्शन कर समाजजनों को जन्मजयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधायक कंचन तनवे ने समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर स्थित भूमि पर मुख्यमंत्री अधोसंरचना निधि से 15 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक टीन सेट का निर्माण कराया जाएगा। इस सामुदायिक भवन में समाज के विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

विधायक ने बताया कि ग्राम अमोदा में राम मंदिर निर्माण के लिए विधायक निधि से 1 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई थी, जिसका कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ सामाजिक एवं धार्मिक स्थलों के विकास के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष हरीश सेन, शंकर कुशवाह, शंकर जादम, संजय तिवारी, बद्री नायक, पुरण नायक, लक्की तोमर, गोलू सोलंकी, दीपक राठौड़, महेंद्र सोलकी, दुर्गेश शर्मा, सौरभ चौरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं समाजजन उपस्थित रहे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में लगा छप्पन भोग*
श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में लगा छप्पन भोग*
अगली खबर (Next) »
अखिल निमाड लोक परिषद से जुड़ना अपनी भाषा और संस्कृति से जुड़ना है..राजश्री शर्मा
अखिल निमाड लोक परिषद से जुड़ना अपनी भाषा और संस्कृति से जुड़ना है..राजश्री शर्मा
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)