अखिल निमाड लोक परिषद से जुड़ना अपनी भाषा और संस्कृति से जुड़ना है..राजश्री शर्मा
भजन समय अनिलोप की महिला इकाई खंडवा,संस्कार भारती खंडवा और नि प्रा ना ध समिति के साझा आयोजन में मुख्य अतिथि राजश्री शर्मा ने उपस्थित जनों से आव्हान किया कि अखिल निमाड़ लोक परिषद से जुड़कर निमाड़ी,निमाड़ और लोकगीत,लोकाचार आदि को गहनता से जानने का प्रयास करें।संस्कार भारती के अनिल बाहेती ने अन्य संस्थाओं के साथ साझा आयोजनों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा इस सकारात्मक भागीदारी को जारी रखना चाहिये।नि प्रा ना ध समिति खंडवा के प्रतिनिधि मोहन काशिव ने उपस्थित श्रोताओं का स्वागत किया।
भजन समय में मीरा व्यास, योगिता तिवारी ने सखियों के साथ भजन प्रस्तुत किये।मीनू तोमर,सुषमा डोंगरे,प्रियंवदा सोहनी,अंतिम गीते,किरण सोनी, सुधा सोनी,शांति पालीवाल,उषा सकरगायें,भावना महोदय,मेधा मंडलोई,स्मिता ने एकल प्रस्तुति दी। सहभागियों को प्रमाण पत्र अनिलोप संयोजक गोविंद शर्मा द्वारा दिये गये।
कार्यक्रम के अंत में मोनिका पालीवाल ने आभार माना।संगत सत्येंद्र सोहनी एवं मनोज जोशी ने की। संचालन एवं संयोजन आलोक शुक्ल का था।
