होम » India » श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में लगा छप्पन भोग*

श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में लगा छप्पन भोग*

*श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में लगा छप्पन भोग*

*गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गुंजायमान हुआ क्षेत्र*

खंडवा। 12 दिवसीय गणेशोत्सव के दौरान किशोर नगर स्थित प्रसिद्ध श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में क्षेत्रवासियों के सहयोग से मंदिर पुजारी पं. संजय राजवैध जी के सानिध्य में महाआरती एवं छप्पन भोग का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान आशीष अग्रवाल ने पांच आरतियों की सुंदर प्रस्तुति दी। यह जानकारी देते हुए प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मेें विधायक कंचन मुकेश तनवे, विशेष अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, महामंत्री दीप सिंह झाला, मनीष सारसर, हरीश कोटवाले, मंगल यादव, प्रदेश मंत्री श्रीमति चारू यादव, महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, प्रियांशु चोरे, पार्षद स्वाति सुधीर साकल्ले, प्राची टुटेजा, निशा अग्रवाल, संदेश गुप्ता, तपन डोंगरे, किशोर नगर रहवासी संघ अध्यक्ष प्रेमनारायण तिवारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान रिद्धि सिद्धि के दाता श्रीगणेश जी की महाआरती एवं 56 भोग पश्चात एक विशाल केक काटकर भगवान श्रीगणेश जी का जन्मोत्सव मनाया गया। छप्पन भोग के दौरान पं. मनोज उपाध्याय, सुनील सोमानी, आशीष अग्रवाल निर्मल मंगवानी, शिवनारायण लाड़, केएल सोनी, शेलेन्द्र मौर्य, श्री धड़नेकर जी, मनोहर चन्दानी, जानकी अग्रवाल, नंदकुमार भगत, राजू चतुर्वेदी, माता बहनों आदि सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासीगण उपस्थित थे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
सेवा संकल्प अभियान के तहत बेन्स पब्लिक स्कूल पहुंचे भाजपा जिला उपाध्यक्ष, ,,प्रियांशु चौरे,,
सेवा संकल्प अभियान के तहत बेन्स पब्लिक स्कूल पहुंचे भाजपा जिला उपाध्यक्ष, ,,प्रियांशु चौरे,,
अगली खबर (Next) »
अमोदा में बाबा रामदेव जी की जन्मजयंती पर आयोजित चल समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव में शामिल हुईं विधायक कंचन तनवे
अमोदा में बाबा रामदेव जी की जन्मजयंती पर आयोजित चल समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव में शामिल हुईं विधायक कंचन तनवे
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)