होम » India » सेवा संकल्प अभियान के तहत बेन्स पब्लिक स्कूल पहुंचे भाजपा जिला उपाध्यक्ष, ,,प्रियांशु चौरे,,

सेवा संकल्प अभियान के तहत बेन्स पब्लिक स्कूल पहुंचे भाजपा जिला उपाध्यक्ष, ,,प्रियांशु चौरे,,

सेवा संकल्प अभियान के तहत बेन्स पब्लिक स्कूल पहुंचे भाजपा जिला उपाध्यक्ष, ,,प्रियांशु चौरे,,

उत्कृष्ट विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर कियात सम्मानित; बोले— अच्छी शिक्षा, अनुशासन और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प ही विकसित भारत की मजबूत नींव।

खण्डवा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्कूलों में आयोजित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के क्रम में बेन्स पब्लिक स्कूल में पुरस्कार एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रियांशु चौरे शामिल हुए। स्कूल के डायरेक्टर श्री कपिल चौधरी ने श्री चौरे का स्वागत किया तथा विद्यालय में संचालित शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी दी।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर श्री चौरे ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई चित्रकला की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बच्चों ने स्वच्छता, प्रकृति, पर्यावरण, राष्ट्रहित, विकसित भारत तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और विषयों को अपनी कल्पना और रंगों के माध्यम से चित्रों में प्रस्तुत किया। श्री चौरे ने विद्यार्थियों के भाषण भी सुने और प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए श्री चौरे ने कहा कि “सेवा संकल्प केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सेवा और जिम्मेदारी की उस भावना को समझने का अवसर है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर समाज और देश के लिए योगदान दे सकता है।”

उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा प्रकृति संरक्षण, स्वच्छता, शिक्षा और देशहित जैसे विषयों पर अपने विचार रखना भी अपने आप में समाज के प्रति जिम्मेदारी का परिचायक है। शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझना भी आवश्यक है।

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि श्री चौरे ने विद्यार्थियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प पर चर्चा करते हुए कहा कि देश को विकसित बनाने की शुरुआत प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं से और अपने घर से करनी होगी। “मेरा घर, मेरा समाज और मेरा देश स्वच्छ, शिक्षित, आत्मनिर्भर और खुशहाल कैसे बने—इसमें मेरी क्या जिम्मेदारी है, यह भाव प्रत्येक विद्यार्थी के भीतर होना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा के साथ अनुशासन, अच्छा आचरण, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी जीवन में आगे बढ़ने के महत्वपूर्ण आधार हैं। आज के बच्चे ही देश का उज्ज्वल भविष्य हैं और आने वाले समय में समाज एवं राष्ट्र को किस दिशा में आगे ले जाना है, इसकी जिम्मेदारी भी इसी नई पीढ़ी के हाथों में होगी।

श्री चौरे ने कहा कि जिस प्रकार एक परिवार को व्यवस्थित रूप से चलाना जिम्मेदारी का कार्य है, उसी प्रकार एक शहर, प्रदेश और पूरे देश को विकास के मार्ग पर आगे ले जाना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वयं को ‘प्रधान सेवक’ कहे जाने का उल्लेख करते हुए बच्चों से कहा कि जब देश का नेतृत्व अपनी जिम्मेदारी को सेवा के भाव से निभाने की बात करता है, तब नागरिकों के भी कुछ कर्तव्य बनते हैं।

कार्यक्रम के अंत में श्री चौरे ने बच्चों से स्वच्छता, शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का पालन करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने विचार और रचनात्मक प्रतिभा प्रस्तुत की।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को दिया मंच
मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को दिया मंच
अगली खबर (Next) »
श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में लगा छप्पन भोग*
श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में लगा छप्पन भोग*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)