होम » India » मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को दिया मंच

मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को दिया मंच

‘संपादक/तनिश गुप्ता

मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को दिया मंच

महापौर अमृता अमर यादव ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर किया सम्मानित

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत” राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का प्रमाण-पत्र वितरण समारोह श्री रायचंद नागड़ा उत्कृष्ट विद्यालय, खंडवा में आयोजित किया गया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में महापौर अमृता अमर यादव ने सहभागिता कर प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव जी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों की कल्पनाशक्ति, रचनात्मकता और विचार ही देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। “मेरे सपनों का भारत” जैसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और राष्ट्र के प्रति अपने सपनों एवं विचारों को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करती हैं।

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया महापौर ने प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़े और अपने ज्ञान, प्रतिभा एवं संस्कारों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान दे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली। प्रमाण-पत्र प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। विद्यालय परिवार एवं शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
आत्म संयम के बिना मुक्ति नहीं क्रोध कषायों को रोक देना ही संयम है, “संजय शास्त्री”
आत्म संयम के बिना मुक्ति नहीं क्रोध कषायों को रोक देना ही संयम है, “संजय शास्त्री”
अगली खबर (Next) »
सेवा संकल्प अभियान के तहत बेन्स पब्लिक स्कूल पहुंचे भाजपा जिला उपाध्यक्ष, ,,प्रियांशु चौरे,,
सेवा संकल्प अभियान के तहत बेन्स पब्लिक स्कूल पहुंचे भाजपा जिला उपाध्यक्ष, ,,प्रियांशु चौरे,,
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)