होम » India » सराफा स्थित गणेशजी की प्रतिमा का प्रतिदिन हो रहा आकर्षक श्रृंगार, बड़ी संख्या में श्रद्घालु दर्शन कर ले रहे महाआरती का लाभ।

सराफा स्थित गणेशजी की प्रतिमा का प्रतिदिन हो रहा आकर्षक श्रृंगार, बड़ी संख्या में श्रद्घालु दर्शन कर ले रहे महाआरती का लाभ।

सराफा स्थित गणेशजी की प्रतिमा का प्रतिदिन हो रहा आकर्षक श्रृंगार, बड़ी संख्या में श्रद्घालु दर्शन कर ले रहे महाआरती का लाभ।

शहर के कई स्थानों पर आकर्षक भगवान गणेश जी की प्रतिमा के साथ स्थाई झांकी को देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

खंडवा। इन दिनों शहर में गणेश महोत्सव पर्व धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। नगर के लगभग सौ स्थानों पर भगवान गणेश जी की प्रतिमा विराजमान कर भक्तों द्वारा पूजा अर्चना की जा रही है। शहर के प्रमुख चौराहा पर गणेश जी विशाल प्रतिमाओं के साथ स्थायी आकर्षक झांकियों का भी निर्माण किया गया है। प्रशासन के रात्रि 12 बजे तक पंडाल खुले रहने दिए जाने के पश्चात देर रात श्रद्धालु पंडालों में पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन कर स्थायी झांकियों का आनंद ले रहे हैं। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि गणेश महोत्सव के दौरान पंडालून में विराजमान भगवान श्री गणेश के साथ आकर्षक झांकियां को देखने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे है। महानगर मुंबई के सिद्धिविनायक के ही रूप में सराफा स्थित गणेश मंदिर में प्राचीन गणेशजी की मूर्ति विराजमान है। सराफा का यह गणेश मंदिर काफी प्राचीन है और प्रतिदिन दर्शनार्थी भगवान गणेश के दर्शन करते हैं। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि गणेश महोत्सव के दौरान प्रतिदिन गणेश जी के अभिषेक के साथ विशेष आकर्षक श्रृंगार मंदिर के पुजारी श्याम शर्मा अंबिकेश शर्मा के साथ भक्तगण करते हैं। 12 दिनों तक चलने वाले इस गणेश महोत्सव में भगवान गणेश का प्रतिदिन विशेष श्रृंगार किया गया जा रहा है जो आकर्षक का केंद्र हें। बड़ी संख्या में रविवार को भगवान गणेश जी के दर्शन करने भक्तगण पहुंचे एवं महाआरती में भी भाग लिया। उल्लेखनीय है कि विगत वर्षो में इस प्राचीन गणेश मंदिर का जीर्णोद्धार भी सराफा व्यवसायियों व भक्तगणों के सहयोग से किया गया। लगभग 50 लाख से भी अधिक राशि का विशाल मार्बल से बना मंदिर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सराफा मंडल के युवाओं द्वारा तुलसी उद्यान में महाभारत पर आधारित बड़ी सुंदर आकर्षक झांकी का निर्माण किया गया है, जिसे देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
खण्डवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के 05 फोरव्हीलर इंजन (बोलेरो पिकअप) के साथ 02 आरोपी पकड़ाये*
खण्डवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के 05 फोरव्हीलर इंजन (बोलेरो पिकअप) के साथ 02 आरोपी पकड़ाये*
अगली खबर (Next) »
पर्युषण पर्व पर आज धूप दशमी, जैन मंदिरों में होगा विश्व में शांति हेतु धूप का खेवन।
पर्युषण पर्व पर आज धूप दशमी, जैन मंदिरों में होगा विश्व में शांति हेतु धूप का खेवन।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)