होम » India » पर्युषण पर्व पर आज धूप दशमी, जैन मंदिरों में होगा विश्व में शांति हेतु धूप का खेवन।

पर्युषण पर्व पर आज धूप दशमी, जैन मंदिरों में होगा विश्व में शांति हेतु धूप का खेवन।

पर्युषण पर्व पर आज धूप दशमी, जैन मंदिरों में होगा विश्व में शांति हेतु धूप का खेवन।

पर्युषण पर्व पर आज धूप दशमी, जैन मंदिरों में होगा विश्व में शांति हेतु धूप का खेवन।

नवकार नगर में शाम 7 बजे भव्य महाआरती, कलेक्टर ऋषव गुप्ता और एसपी अगम जैन होंगे मुख्य अतिथि।

खंडवा। जैन समाज के पर्युषण पर्व के तहत सोमवार को धूप दशमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर समाजजन परिवार सहित शहर के विभिन्न दिगंबर जैन मंदिरों में पहुंचकर भगवान के दर्शन करेंगे और विश्व शांति व सर्वकल्याण की भावना से धूप का खेवन करेंगे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि पर्युषण पर्व के दौरान जैन समाज के मंदिरों में इन दिनों पूजा-अर्चना, अभिषेक, शांतिधारा और तप-साधना का क्रम चल रहा है। धूप दशमी के अवसर पर श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर आत्मशुद्धि और संयम का संदेश ग्रहण करेगें।

नवकार नगर में धार्मिक पोस्टर सजाओ प्रतियोगिता

मंदिर अध्यक्ष पंकज छाबड़ा ने बताया कि पर्युषण पर्व के अवसर पर श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर, नवकार नगर में सोमवार को धार्मिक पोस्टर सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का विषय ‘पर्युषण पर्व’ रखा गया है। प्रतियोगिता दोपहर 1 से 3 बजे तक होगी। इसमें 5 से 15 वर्ष तथा 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी शामिल होंगे। पोस्टर का आकार 18×24 इंच निर्धारित किया गया है। प्रतिभागियों को पोस्टर घर से तैयार करके लाना होगा।

शाम को होगी भव्य महाआरती

समाज के सचिव सुनील जैन प्रदीप जैन ने बताया कि नवकार नगर में पर्युषण पर्व एवं सुगंध दशमी के अवसर पर सोमवार शाम 7 बजे से मंदिर एवं मान स्तंभ की भव्य महाआरती समारोह आयोजित किया जाएगा। आयोजन में संगीतमय ऑर्केस्ट्रा भी रहेगा। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर ऋषभ गुप्ता और पुलिस अधीक्षक अगम जैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन श्री दिगंबर जैन मंदिर सरावगी पंचायत ट्रस्ट, अतर, नवकार नगर, खंडवा की ओर से किया जा रहा है।

दस दिनों तक चलती है पर्युषण की साधना

समाज के सुनील जैन प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि जैन समाज में पर्युषण पर्व को आत्मसाधना और संयम का महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। इन दिनों श्रद्धालु अपनी क्षमता के अनुसार उपवास, पूजा, अभिषेक और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होते हैं। पर्व के दौरान सत्य, संयम, अहिंसा और आत्मशुद्धि के संदेश को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया जाता है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
सराफा स्थित गणेशजी की प्रतिमा का प्रतिदिन हो रहा आकर्षक श्रृंगार, बड़ी संख्या में श्रद्घालु दर्शन कर ले रहे महाआरती का लाभ।
सराफा स्थित गणेशजी की प्रतिमा का प्रतिदिन हो रहा आकर्षक श्रृंगार, बड़ी संख्या में श्रद्घालु दर्शन कर ले रहे महाआरती का लाभ।
अगली खबर (Next) »
इस्कॉन के राधाष्टमी महोत्सव में भक्ति में डूबा खंडवा, उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब*
इस्कॉन के राधाष्टमी महोत्सव में भक्ति में डूबा खंडवा, उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)