*खण्डवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के 05 फोरव्हीलर इंजन (बोलेरो पिकअप) के साथ 02 आरोपी पकड़ाये*
पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) श्री महेंद्र तारणेकर व नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
*कार्यवाही का विवरण*
दिनांक 20/09/2026 को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक प्रवीण आर्य को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग चोरी के वाहन इंजनों को लोडिंग ऑटो में बेचने हेतु ले जा रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर लौहारी नाका पर नाकाबंदी की गई।
नाकाबंदी के दौरान लोडिंग ऑटो को रोककर चेक किया गया। ऑटो में 02 व्यक्ति बैठे मिले जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम (१) अमान पिता अल्ताफ चौहान, उम्र 24 साल, निवासी गुलमोहर कॉलोनी, खंडवा (२) तौफिक पिता जावेद शेख, उम्र 22 साल, निवासी सलूजा कॉलोनी, खंडवा बताया। ऑटो की तलाशी लेने पर उसमें 03 नग फोरव्हीलर (बोलेरो पिकअप) के इंजन मिले। इंजन के संबंध में दस्तावेज माँगने पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
आरोपियों से विस्तृत पूछताछ एवं विवेचना करने पर 02 अन्य बोलेरो पिकअप के इंजन और बरामद किये गये। इस प्रकार कुल 05 नग इंजन जप्त किये गये।
इंजन एवं परिवहन में प्रयुक्त लोडिंग ऑटो का कोई वैध दस्तावेज नहीं होने से विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 35(1)(4), 106(1) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई है।
*तरीका वारदात*
आरोपियों द्वारा फाइनेंस की गाड़ियाँ सेकंड या थर्ड ओनर से खरीदकर फाइनेंस कंपनी को पैसा न भरकर उसके पार्ट्स अलग-अलग लोगों को बेच दिये जाते हैं। प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
*जप्त मशरूका*
05 नग बोलेरो पिकअप के इंजन (03 नग तलाशी के दौरान + 02 नग विवेचना में)
01 नग लोडिंग ऑटो
*सराहनीय कार्य*
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण आर्य, उपनिरीक्षक मनोज देवे, उनि भीमराव अटकडे, सउनि मनोज सोनी, प्रधान आरक्षक लतेश, आरक्षक आलेश, आरक्षक राहुल, आरक्षक अरविंद तोमर, आर. 820 राहुल, आर. 810 अनुराग की सराहनीय भूमिका रही।
