बनगांव अखई में कांग्रेस को झटका, 10 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
खंडवा। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बनगांव अखई में विधायक निधि से होने वाले विकास कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे के समक्ष कांग्रेस के 10 लोगों ने भाजपा की रीति-नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा में शामिल होने वालों में पूर्व जनपद सदस्य एवं पूर्व सरपंच रमेश पांडे, राधेश्याम सावले, भंडारी आचोले, रमेश, अशोक पांडे, राजकुमार पांडे, गिरधारी मोहे और दिनेश सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। विधायक कंचन तनवे ने सभी का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेड़े, दुर्गानंद महाराज भीमकुंड, पंडित दीनानाथ तिवारी, धर्मेन्द्र बजाज, हरीश कोटवाले, श्याम फूलमाली, नंदन करोड़ी, तपन डोंगरे, अशोक पटेल, बलदेव सिंह मौर्य, धर्मेन्द्र पंजारे, गणेश कनाडे, छीतर पटेल, जितेंद्र सावनेर, अर्जुन सोलंकी, वासुदेव संकड़ीया, प्रेमलाल पटेल, धन्नालाल पटेल, मुकेश पटेल, रमेश पटेल, तुकाराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
