होम » India » लियो क्लब ने मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं को प्रोत्साहन देने वाले आयोजकों एवं समितियों का किया सम्मान।

लियो क्लब ने मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं को प्रोत्साहन देने वाले आयोजकों एवं समितियों का किया सम्मान।

लियो क्लब ने मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं को प्रोत्साहन देने वाले आयोजकों एवं समितियों का किया सम्मान।

खंडवा। गणेश उत्सव की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा के साथ पर्यावरण संरक्षण और जन जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से लियो क्लब खंडवा द्वारा मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं की स्थापना करने वाली विभिन्न गणेश उत्सव समितियों का सम्मान किया गया। नारायण बाहेती ने बताया कि लियो क्लब की इस विशेष पहल के अंतर्गत माता चौक गणेश पंडाल, पंजाबी कॉलोनी ,श्री कृष्णा ग्रुप गणेश पंडाल, ओम साईं राम ग्रुप, इंदिरा चौक गणेश पंडाल, बुधवारा गणेश पंडाल, रामकृष्णगंज गणेश पंडाल सहित शहर के विभिन्न गणेश पंडालों को मिट्टी से बनी प्रतिमाओं को स्थापित करने हेतु सम्मानित किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लियो क्लब पदाधिकारियों ने पांडालो में पहुंचकर आयोजकों और मंडलो के सदस्यों का स्वागत किया। क्लब के अध्यक्ष अभीशु शर्मा ने कहा कि मिट्टी की गणेश प्रतिमा स्थापित करना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक और अनुकरणीय पहल है। ऐसी प्रतिमाएं विसर्जन के बाद प्राकृतिक रूप से मिट्टी में मिल जाती हैं, जिससे जल स्रोतों पर प्रदूषण का प्रभाव कम करने में मदद मिलती है। धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाना समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है। इस अवसर पर लियो क्लब अध्यक्ष अभिषु शर्मा, सचिव शिवम जायसवाल, कोषाध्यक्ष पवन जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक सुमीत परिहार, अर्पित बाहेती, नितिन राठौड़, अक्षय भंडारी, मनन जायसवाल, रजत रैकवार, शिखा परिहार, सोनम जायसवाल, संजना जायसवाल, पूजा भंडारी, वीणा राठौर सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि लियो क्लब की इस पहल की गणेश उत्सव समितियों द्वारा सराहना की गई। समितियों ने भविष्य में भी प्राकृतिक एवं पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमाओं को प्राथमिकता देने और समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
लियो क्लब खंडवा का यह सम्मान कार्यक्रम धार्मिक आस्था, सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण के सुंदर समन्वय का संदेश देते हुए एक प्रेरणादायी पहल के रूप में सामने आया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
हम जीवन में सदैव सत्य का पालन करें,कभी भी झूठ नहीं बोले, ,,संजय जी शास्त्री,,
हम जीवन में सदैव सत्य का पालन करें,कभी भी झूठ नहीं बोले, ,,संजय जी शास्त्री,,
अगली खबर (Next) »
बनगांव अखई में कांग्रेस को झटका, 10 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
बनगांव अखई में कांग्रेस को झटका, 10 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)