होम » India » *खालवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध रूप से शराब का परिवहन करते आरोपी के कब्जे से 60 लीटर शराब की गई जप्त*

*खालवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध रूप से शराब का परिवहन करते आरोपी के कब्जे से 60 लीटर शराब की गई जप्त*

*खालवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध रूप से शराब का परिवहन करते आरोपी के कब्जे से 60 लीटर शराब की गई जप्त*

खंडवा पुलिस द्वारा लगातार तत्परता से कार्यवाही करते हुए अवैध गतिविधि मे संलिप्त आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम मे थाना खालवा पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए आरोपी मनोज पिता श्रीकिशन जाधम निवासी जामन्या कला थाना खालवा के कब्जे से 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब कीमती 6000/- रुपए की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

घटना विवरण:- थाना खालवा पुलिस को क्षेत्र भ्रमण के दौरान अवैध रूप से शराब का परिवहन करने कि सुचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना अनुसार योजना बनाकर दबिश देकर आरोपी को पकड़ कर तलाशी लेने पर 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब कीमती 6000/- रुपए की मिली। आरोपी द्वारा शराब परिवहन सम्बन्धी दस्तावेज पेश नहीं किये गये, आरोपी का यह कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से शराब जप्त कर विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

सराहनीय कार्य:- अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) लोकेन्द्र सिंह ठाकुर, निरीक्षक अनुपम सिंह, उनि सूरज पाटिल, सउनि दिनेश चिंचे, प्रआर 600 सुनील यादव, आरक्षक 748 लक्ष्मी नारायण की सराहनीय भूमिका रही।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
खंडवा से 65 यात्रियों का जत्था सात दिवसीय तीर्थ यात्रा पर रवाना
खंडवा से 65 यात्रियों का जत्था सात दिवसीय तीर्थ यात्रा पर रवाना
अगली खबर (Next) »
जीवन में सरलता आ जाना ही उत्तम आर्जव है, हमारे जीवन में ऋजुता तभी आएगी जब हम अंदर बाहर से एक हो जाए, “संजय शास्त्री”
जीवन में सरलता आ जाना ही उत्तम आर्जव है, हमारे जीवन में ऋजुता तभी आएगी जब हम अंदर बाहर से एक हो जाए, “संजय शास्त्री”
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)