होम » India » खंडवा से 65 यात्रियों का जत्था सात दिवसीय तीर्थ यात्रा पर रवाना

खंडवा से 65 यात्रियों का जत्था सात दिवसीय तीर्थ यात्रा पर रवाना

खंडवा से 65 यात्रियों का जत्था सात दिवसीय तीर्थ यात्रा पर रवाना

खंडवा। धार्मिक आस्था और तीर्थ दर्शन के उद्देश्य से खंडवा से 65 यात्रियों का जत्था सात दिवसीय तीर्थ यात्रा के लिए आज रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ। यात्रा के दौरान यात्रियों द्वारा वृंदावन, मथुरा सहित विभिन्न प्रमुख तीर्थ एवं धार्मिक स्थलों के दर्शन किए जाएंगे।

इस सात दिवसीय तीर्थ यात्रा का आयोजन पंडित श्री विजय शास्त्री जी के मार्गदर्शन एवं आयोजन में किया जा रहा है। यात्रा में विभिन्न स्थानों से माता-बहनों एवं भाइयों सहित कुल 65 श्रद्धालु शामिल हुए हैं।

इस संबंध में गायत्री परिजन श्री देवा भावसार ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी श्रद्धालु उत्साह एवं श्रद्धा के साथ तीर्थ यात्रा पर रवाना हुए हैं। यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन एवं पूजन-अर्चन किया जाएगा। सात दिवसीय यात्रा पूर्ण होने के पश्चात सभी यात्री सकुशल खंडवा वापस लौटेंगे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। रेलवे स्टेशन पर परिजनों एवं शुभचिंतकों ने यात्रियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
शो युवर जोश , 40 किमी साइकिल राइड की तैयारी ज़ोरों पर।
शो युवर जोश , 40 किमी साइकिल राइड की तैयारी ज़ोरों पर।
अगली खबर (Next) »
*खालवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध रूप से शराब का परिवहन करते आरोपी के कब्जे से 60 लीटर शराब की गई जप्त*
*खालवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध रूप से शराब का परिवहन करते आरोपी के कब्जे से 60 लीटर शराब की गई जप्त*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)