शो युवर जोश , 40 किमी साइकिल राइड की तैयारी ज़ोरों पर।
अच्छे स्वास्थ्य का संदेश देने के लिए 20 सितंबर को आयोजित होगी साइकिल राइड।
खंडवा। 20 सितंबर रविवार को खण्डवा में 150 से ज्यादा साइक्लिस्ट 40 किलोमीटर की साइकिल राइड करने जा रहे हैं, सुबह 6:00 से सभी साइक्लिस्ट 7:00 बजे सेठी होंडा इंदौर रोड से यह रैली रवाना हो जाएगी । समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि साहित्यकार पर्यावरण प्रेमी डा.आलोक सेठी के मार्गदर्शन में साइकिल चलाओ स्वस्थ रहो के संदेश को लेकर शो योर जोश साइकिल राइड के कार्यक्रम अंतर्गत सेठी होंडा खंडवा से सेठी सी एन जी पम्प देशगाँव तक जाकर वहाँ से वापिस आएँगे । शो योर जोश के नाम से होने वाले इस आयोजन का रजिस्ट्रेशन निःशुल्क है, रजिस्ट्रेशन के लिए प्रतिभागी हिंदुस्तान अभिकरण, सेठी होंडा और दादाजी मोबाइल्स पर संपर्क कर सकते हैं । सभी प्रतिभागियों को सेठी ट्रस्ट की ओर से टी शर्ट प्रदान की जाएगी । समाजसेवी प्रवक्ता सुनील जैन व पलाश सेठी ने बताया की रैली का ट्रायल हो चुका है, इस फिटनेस रैली में गीत संगीत, एनर्जी ड्रिंक, स्वल्पाहार, ड्रोन से फोटोग्राफी अनेकों आकर्षण हैं । समस्त प्रतिभागियों को सर्टिफ़िकेट भी प्रदान किए जायेंगे । मार्ग में साइकिल चलाने में कोई दिक़्क़त आने पर वापस साइकिल लाने के लिए ट्राला और कारों की व्यवस्था भी रहेगी । पल्लव सेठी, सनखेड़े जी, डॉ प्रशांत डोंगरे ने इच्छुक साइकिल चालकों को भाग लेने हेतु आमंत्रित किया है ।
