होम » India » हरेमाधव सत्संग परमार्थ समिति कटनी शाखा खंडवा का आयोजन*

हरेमाधव सत्संग परमार्थ समिति कटनी शाखा खंडवा का आयोजन*

*हरेमाधव सत्संग परमार्थ समिति कटनी शाखा खंडवा का आयोजन*

*विकसित भारत के लिये जलाया एक दीया आशीर्वाद का*

खंडवा। हरेमाधव सत्संग परमार्थ समिति कटनी शाखा खंडवा व्दारा आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प के 25 वर्षों की सेवा के सम्मान, भारत देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाले विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार की शाम सिन्धी कालोनी स्थित सिन्धी सेवा मंडली धर्मशाला में वार्ड पार्षद पवन गोस्वामी के आव्हान पर विकसित भारत के लिये दीपोत्सव हुआ। यह जानकारी देते हुए समिति प्रमुख महेश फतवानी एवं प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि आयोजन के दौरान सतगुरु बाबा नारायणशाह साहिब जी के आशीर्वाद एवं हरिराया सतगुरु सांई ईश्वरशाह साहिब जी के पावन कृपापात्र सेवकों व्दारा संगीतमय गीतों के साथ प्रवचनों का आयोजन हुआ। इस अवसर पर समिति द्वारा समाज के वरिष्ठ जनों का शाल श्रीफल से स्वागत किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित संगत एवं क्षेत्रवासियों के साथ पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी, नरेंद्र, मूलचन्द फतवानी, नारायण चावला, राजेश परचाणी, व्दारकादास मोहनानी, राम वासवानी, सिंधी समाज के वरिष्ठ जनों ने भी यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर आयोजित आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सहभागिता की। इस शुभ अवसर पर कुमार फतवानी, श्रीचंद तोलानी, संजय टोपलानी, निर्मल मंगवानी, गोल्डी फतवानी, रानी जयरामदास खैमानी, विजय मंगवानी, आगनवाडी कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अंत में आभार पवन गोस्वामी ने व्यक्त किया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
अगली खबर (Next) »
शो युवर जोश , 40 किमी साइकिल राइड की तैयारी ज़ोरों पर।
शो युवर जोश , 40 किमी साइकिल राइड की तैयारी ज़ोरों पर।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)