सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल रविवार को जबलपुर पुणे ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
खंडवा सांसद के प्रयास से खंडवा को मिली स्टॉपेज की सौगात।
खंडवा। प्रयास करने में ही सफलता मिलती है। खंडवा जंक्शन पर कई ट्रेनों का स्टापेज ना होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था लेकिन सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के लगातार प्रयासों से एवं रेल मंत्री से मुलाकात बार-बार करने से कई ट्रेनों का स्टॉपेज अब खंडवा होने लगा हें, खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयास से खंडवा स्टेशन पर जबलपुर पुणे साप्ताहिक ट्रेन का स्टॉपेज स्वीकृत हुआ है। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल 20 सितंबर खंडवा स्टेशन पर ट्रेन को हरि झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल द्वारा खंडवा जिलेवासियों की मांग जिसमें विद्यार्थी वर्ग, नौकरी पेशा वर्ग इलाज के लिए आने जाने वाले मरीजों की रेल सुविधा देने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से कई मुलाकाते कर जबलपुर पुणे ट्रेन के खंडवा स्टेशन पर स्टॉपेज स्वीकृत करने के लिए प्रयासरत थे। पिछले माह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को ट्रेन के खंडवा स्टेशन पर स्टॉपेज स्वीकृत करने का पत्र भेजा। जबलपुर पुणे साप्ताहिक ट्रेन संख्या 20162 प्रति रविवार रात्रि 8 बजे खंडवा पहुंचकर सुबह साढ़े 6 बजे पुणे पहुंचेंगी वापसी में ट्रेन संख्या 20161 पुणे से प्रति सोमवार रवाना होकर खंडवा रात्रि 11बजे खंडवा पहुंचकर जबलपुर जाएगी।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि ट्रेन संख्या 20162 जबलपुर से चलकर पुणे जाने वाली ट्रेन का खंडवा स्टेशन पर 20 सितंबर रविवार स्टॉपेज प्रारंभ होगा इस दिन सांसद पाटिल रात्रि 8 बजे पुणे तरफ जाने वाली इस ट्रेन के लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर का स्वागत कर हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
